Home » चमियाणा जिप वार्ड की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखूंगा -खुश विक्रम सेन

चमियाणा जिप वार्ड की समस्याओं को सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से रखूंगा -खुश विक्रम सेन

शिमला 21 मई । जिला परिषद शिमला के वार्ड चमियाणा के भाजपा समर्थित  प्रत्याशी राजा खुश विक्रम सेन  ने वीरवार को जन संपर्क अभियान के तहत जुन्गा तहसील के दरभोग, शिलोनबाग, कोटी, पधेची, भरांडी पंचायत के अनेक गांवों का दौरा करके अपने पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया । प्रवास के दौरान नुक्कड़ सभाओं में  लोगों का भारी संख्या में समर्थन देखने को मिला ।
उन्होने  कहा कि  वह नई युवा पीढ़ी के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देगें । उन्होने कहा कि यदि वह जिला परिषद के पद पर चुनाव जीत जाते हैं वह ग्रामीण क्षेत्रों में लाईब्रेरी खोलने और युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़ने का प्रयास करेगें ताकि युवा किसी प्रकार के नशे से दूर रहकर अपनी युवा शक्ति का उपयोग समाज व राष्ट्र निर्माण में अपना रचनात्मक सहयोग दे सके । उन्होने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लाईब्रेरी होना बहुत जरूरी है ।
खुश विक्रम सेन ने कहा कि तत्कालीन क्योंथल रियासत से उनके पूर्वजों को  कई सदियों पुराना रिश्ता है ं। उन्होने विश्वास दिलाया कि अगर उन्हें चुनाव में क्योंथल की 17 पंचायतों की जनता का आर्शिवाद मिलता है तो इस क्षेत्र की आवाज सरकार तक पहूंचाने में गुरेज नहंी करेगें । हालांकि उन्होने चुटकी लेते हुए कहा कि आज तक जिला परिषद के जो भी सदस्य चुने गए उन्होने जीतने के उपरांत कभी अपने क्षेत्र की सुध नहीं ली ।
इस मौके पर जिला शिमला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने कहा कि बीते 25 वर्षों से कसुंपटी में कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधित्व होने के बावजूद भी कोई विकास नहीं हुआ है । कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कसुपंटी निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश में सबसे पिछड़ा हुआ है । इस निर्वाचन क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में आजतक साईंस विषय आरंभ नहीं हुआ है जिसके चलते बच्चों को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए शिमला अथवा सोलन जाना पड़ता है ।
जिला भाजपा प्रवक्ता जितेन्द्र भोटका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सभी दस गारंटियां झूठी साबित हुई है । महिलाओं को 15 सौ के नाम पर ठगा गया है । कर्मचारी और पैंशनर्स को बीते साढ़े तीन वर्षों में छठे वेतन आयोग के एरियर के नाम पर फूटी कौड़ी भी नहीं मिल पाई है । उन्होने लोगों से आग्रह किया है कि वह कांग्रेस नेताओं के बहकावे में न आए और आने वाला समय ही भारतीय जनता पार्टी का है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *