जिला सोलन के नालागढ़ में संपन्न हुई ओपन खेलकूद प्रतियोगिता में अंडर 13 में एकल व युगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने के पर एसएचओ स्वारघाट श्री बीएस नेगी ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला दगड़ाहण में रिया और शगुन के पहुंचने पर उनका मनोबल बढ़ाया और बैडमिंटन रैकेट व शटलों के डिब्बे देकर सम्मानित किया तथा बेहतर भविष्य के लिए और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया! इसके साथ ही यहां खेल परिसर के विस्तार के लिए उन्होंने ₹5000 अपनी नेक कमाई में से दिए!








