शिमला
शिमला के समरहिल क्षेत्र में बीती आधी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एमआई रूम के पास लिंक रोड पर हुआ, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन मोड़ काटते समय संतुलन बिगड़ने से यह दुर्घटना हुई। मृतक दोनों व्यक्ति चंडीगढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं।
हादसे की पुष्टि करते हुए शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि वाहन में कुल पांच लोग सवार थे, लेकिन दुर्घटना से पहले तीन लोग गाड़ी से उतर गए थे, जिससे उनकी जान बच गई।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।


