क्रेजी न्यूज/लाहौल-स्पिति
तन्जिन वंगज्ञाल रुमबाह
जिला लाहौल स्पिति के उपमंडल स्पिती की ग्राम पंचायत काजा के युवा कर्मठ और जुझारू नेता केसंग छोटूप इस बार काजा वार्ड से प्रधान के लिए चुनाव लडेंगे!केसंग छोटूप एक तेजतर्रार, शिक्षित और मिलनसार तथा जागरूक व्यक्ति हैं ! जो सदैव अपनी काजा और घाटी के विकास के लिए चिंतनशील रहते हैं। केसंग छोटूप विकास को महत्व देते हैं। राजनीति विचारधारा से ऊपर उठकर आम जनता की सेवा करने की विश्वास रखते हैं। अपने पंचायत के साथ साथ केसंग छोटूप ने जिला लाहौल-स्पिति में अपनी एक पहचान बना ली है कि उनके चुनावी मैदान में उतरने से हर व्यक्ति ख़ुश हैं। केसंग छोटूप ने बताया कि पब्लिक के आशीर्वाद से प्रधान पद का चुनाव लडने के लिए उतर रहा हूं।
स्पिती के काजा गांव के स्थानिय युवा केसंग छोटूप रापचिक ने कहा कि मेरा ज्यादा ख्वाहिश नहीं है, इलाके का विकास करना है और गरीबों तथा आम पब्लिक को हक दिलाना है! केसंग छोटूप ने कहा कि मैं एक आम परिवार से संबंध रखता हूँ, और पूरे काजा पंचायत की समस्या से भलीभांति परिचित हूँ। मैं आप सभी काजा पंचायत और स्पिती के किसान तथा भाईयों बहनों और माताओं से विनती करता हूँ कि इस बार मुझे अपनी सेवा का मौका दे। मुझे प्रधान चुनें, मैं तमाम युवा साथियों से अपील करूंगा कि आप सभी मेरा साथ दे, हम सभी मिलकर काजा पंचायत को एक आदर्श पंचायत बनाएंगे !
क्षेत्र की युवा वर्ग ने कहा कि केसंग छोटूप जैसे पढ़ें लिखे जागरूक युवाओं को ही आज राजनीति की जरूरत है जो आगे चलकर बिना किसी भेदभाव के हर व्यक्ति के काम को महत्व दें तथा हर व्यक्ति के साथ बुरे वक्त में खड़ा रहें!



