शिमला 14 अक्तूबर । बीते सांय सुन्नी में संपन हुई अंडर 14 छात्र वर्ग की जिला स्तरीय (मेजर गेम ) प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुन्गा के 14 खिलाड़ियों का हॉकी, फुटबॉल और हैंडबाल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है । शारीरिक शिक्षिका रमा देवी ने बताया कि जुन्गा स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसके फलस्वरूप इस स्कूल के 14 खिलाड़ी आगामी दिनों मंडी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगें । चयनित खिलाड़ियों में मोक्ष, आदर्श, दीक्षित , दिव्यांश, वरूण, विकास, आदित्य, महेश, जतिन, गीतांश,सक्षम, अक्षु, अक्षय कुमार, तनुज, चैतन्य, नितिन और नमन विश्वास शामिल हैं । मशोबरा जोन के खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने कहा कि जुन्गा स्कूल के 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
प्रधानाचार्य महेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की । एसएमसी प्रधान पवन कुमार और अभिभावकों ने इस सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य और शारीरिक शिक्षिका रमा देवी को दिया है जिन्होने दिन रात छात्रों से मेहनत करवाकर यह मुकाम हासिल किया है । पवन कुमार ने कहा कि किसी एक विद्यालय से 14 छात्रों का चयन होना क्षेत्र के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है ।
जुन्गा स्कूल के 14 खिलाड़ी राज्य स्तर पर दिखाएंगे दमखम
Leave a comment
Leave a comment








