शिमला
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के 3 प्रतिष्ठित स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. स्कूल प्रबंधन को धमकी भरी ईमेल मिलने के बाद तीनों स्कूलों में बम निरोधक दस्ते में गहन जांच की. अब तक की जांच में पुलिस और बम निरोधक दस्ते को कुछ हाथ नहीं लगा. एएसपी शिमला नवदीप सिंह ने पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, बस स्टैंड के पास एडवर्ड स्कूल, ढली के सेक्रेड हार्ट स्कूल और संजौली के सरस्वती पैराडाइज स्कूल संजौली को धमकी भरे मेल आए हैं. सभी स्कूलों में बच्चों को स्कूलों से निकाला गया और फिर बम निरोधक दस्ते में पूरे स्कूल कैंपस की तलाशी ली जा रही है
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है और ईमेल की जांच हो रही है।







