सोलन जिला के विकास खण्ड नालागढ़ में पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के लिए 12.00 बजे तक 45.26 प्रतिशत मतदान हुआ। यह जानकारी आज यहां जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सोलन के.सी. चमन ने दी।
उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण के लिए आज जिला के नालागढ़ विकास खण्ड की 26 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है। नालागढ़ विकास खण्ड में ग्राम पंचायत भाटियां, बहेड़ी, बगलैहड़, चीलड़, छियाछी, ढांग निहली, ढैला, डोली, घोलोवाल, हरिपुर संडोली, जगतपुर, जगनी, कोईड़ी, क्यार कनैता, लग, लूनस, मलपुर, मस्तानपुरा, नंड, नंदपुर, पंजैहरा, प्लासीकलां, रडियाली, रतवाड़ी, साई तथा ग्राम पंचायत सुनेड़ में मतदान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि दिन में 12.00 बजे तक विकास खण्ड नालागढ़ की 26 ग्राम पंचायतों में कुल 19386 व्यक्तियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 10099 पुरूषों तथा 9287 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
.0.
Photo caption-
- नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत ढैला में एक साथ तीन पीढ़ियों ने किया मतदान- 100 वर्ष के लेखराम ने अपने पुत्र श्याम लाल व पोत्र शिव कुमार के साथ किया मतदान
2- नालागढ़ विकास खण्ड की ग्राम पंचायत रडियाली में 102 वर्षीय रूक्मणी देवी मतदान करने के लिए जाते हुए
3- बलवीर सिंह सुपुत्र जीत राम गाँव ढेला आयु 40 साल , दिव्यांग मतदाता



