शिमला 07 मई
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति, राज्य संसाधन केन्द्र और जन स्वास्थ्य अभियान के संयुक्त तत्वाधन में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन प्राधिकरण का 37वां स्थापना दिवस मनाया गया। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने बताया कि देश में सम्पूर्ण साक्षरता अभियान के संचालन के लिए 5 मई 1988 को राष्ट्रीय साक्षरता मिशन की स्थापना की गई थी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति की राष्ट्रीय इकाई भारत ज्ञान विज्ञान समिति साक्षरता मिशन का एक अहम हिस्सा रहा है जिसने देश भर में साक्षरता के लिए वातावरण बनाने और अभियान के लिए प्रशिक्षण सामग्री तैयार करने में योगदान रहा।
इस मौके पर समिति के कार्यालय में स्थापित जन स्वास्थ्य केन्द्र में व्यक्तिगत स्वच्छता पर चर्चा की गई जिसमें आईजीएमसी से डॉ.0 अमित सचदेवा ने हाथ धोने के महत्व और तरीकों पर चर्चा की गई। डॉ. सचदेवा ने लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की।
जन स्वास्थ्य अभियान से जुड़ी एक महान शख्यित पंकज को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अलावा श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में जन स्वास्थ्य अभियान, हिमाचल प्रदेश मेडिकल रिप्रेजेंटेअिव एसोसिएशन, जनवादी नौजवान सभा, बाल मंच, गुड़िया न्याय मंच, एडवा, बेटी बचाओ अभियान के सदस्य शामिल हुए।