हिमाचल प्रदेश के कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 22 मई से प्रदेश में एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में यह बदलाव आएगा। विभाग ने 22 मई को प्रदेश के मैदान, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों के लिए बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 23 मई के लिए कई भागों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
इस दौरान मध्य पर्वतीय अधिकतर क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई गई है। 24 मई को कुछ भागों में बारिश हो सकती है। जबकि 25 को उच्च पर्वतीय भागों में मौसम साफ रहेगा, जबकि मैदानी व मध्य पर्वतीय एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। उधर, आज भी कई मैदानी, मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ भागों में अंधड़ का भी येलो अलर्ट जारी हुआ है। शिमला में हल्के बादल छाए हुए हैं। कांगड़ा जिले के कई भागों में भी मौसम खराब बना हुआ है।
ऊना 41
बिलासपुर 38.5
कांगड़ा 37.1
हमीरपुर 37
नाहन 38
चंबा 32.8
धर्मशाला 34
सोलन 35
शिमला 27.9
कल्पा 20.4
केलांग 14.1