शिमला/सोलन: यूथ कांग्रेस से जुड़े तीन युवाओं की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल पहुंचे दिल्ली पुलिस के लगभग 20 पुलिसकर्मियों को हिमाचल पुलिस ने डिटेन कर लिया है। यह कार्रवाई शिमला, शोगी और सोलन के धर्मपुर क्षेत्र में की गई।
क्या है मामला
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली में हुए एक प्रदर्शन के सिलसिले में दिल्ली पुलिस तीन युवाओं की तलाश में हिमाचल पहुंची थी। ये युवा बाहरी राज्य के बताए जा रहे हैं। आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्रवाई की और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं किया।
हिमाचल पुलिस के आरोप
हिमाचल पुलिस का दावा है कि:
गिरफ्तारी से पहले आवश्यक प्रोसीजर मेमो तैयार नहीं किया गया।
स्थानीय पुलिस को औपचारिक रूप से सूचित नहीं किया गया।
मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज व अन्य उपकरण अपने साथ ले जाए गए।
कहां हुई कार्रवाई
शिमला के टूटीकैंटी क्षेत्र में
शोघी में
सोलन के धर्मपुर में
तीनों स्थानों से कुल मिलाकर करीब 20 लोगों को डिटेन किए जाने की जानकारी है।
बढ़ता विवाद
हिमाचल पुलिस का आरोप है कि दिल्ली पुलिस तीनों युवाओं को बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए दिल्ली ले जाने का प्रयास कर रही थी। इसी आधार पर दिल्ली पुलिस टीम को हिरासत में लिया गया।
डिटेन अधिकारियों को अब कोर्ट में पेश किया जा रहा है। इस घटनाक्रम ने दो राज्यों की पुलिस के बीच अधिकार क्षेत्र और कानूनी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला राजनीतिक रंग भी ले चुका है।
फिलहाल अदालत की कार्यवाही के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।






