पुलिस थाना हरिपुर के अंतर्गत पड़ते नन्दपुर भटोली में एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार शाम को घर की खिड़की से लटक फंदा लगा कर अपनी इहलीला समाप्त करने की जानकारी प्रकाश में आई है। मृतक की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र सीताराम गांव व डाकघर नन्दपुर भटोली तहसील हरिपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है | कश्मीर सिंह अपने घर में फंदा लगाकर मृत्यु के आघोष में चला गया है। पँचायत प्रधान तृप्ता देवी ने बताया कि जब उक्त व्यक्ति ने फंदा लगाया तो वह घर पर अकेला था उसकी बीवी घर में नहीं थी साथ ही कहा कि कश्मीर सिंह के बच्चे अपने मामा के यहां पढ़ाई करते हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ हरिपुर सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर रही है।








