*प्रदेशभर में KGBV की बेटियों का परचम, 94% तक अंक हासिल कर बनीं टॉप परफॉर्मर*
*शिमला*
समग्र शिक्षा के तहत संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV) की छात्राओं ने जमा दो की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के घोषित परिणामों में इन विद्यालयों की छात्राओं ने 94 प्रतिशत तक अंक हासिल कर प्रदेश की टॉप परफॉर्मर्स में स्थान बनाया है। यह उपलब्धि समग्र शिक्षा के अंतर्गत उपलब्ध कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण और समर्पित प्रयासों का परिणाम है।
प्रदेश में वर्तमान में समग्र शिक्षा के तहत 14 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय होस्टल चल रहे हैं, जहां शैक्षिक रूप से पिछड़े क्षेत्रों की बालिकाओं को आवासीय एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। ये विद्यालय नजदीकी सरकारी हाई और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से जुड़े हैं, जिससे छात्राओं का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। बेहतर शैक्षणिक माहौल, समृद्ध पुस्तकालय और डिजिटल संसाधनों की उपलब्धता ने छात्राओं में सीखने की रुचि और आत्मविश्वास को सशक्त किया है, जिसका परिणाम उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के रूप में सामने आया है।
*चंबा के भरमौर की अंशिका ने 94.2%, मेहला की शम्मी ने 92.20% अंक लिए*
चंबा जिला के विभिन्न कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय होस्टलों की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। KGBV भरमौर की अंशिका शर्मा ने 94.2%, स्वेता कुमारी ने 77.8%, रीता देवी ने 74.8% और अर्शिता शर्मा ने 74% अंक प्राप्त किए। KGBV मेहला की आरती ने 91.60%, मुस्कान ने 88.40%, कीर्ति ने 85.50%, कल्पना ने 82.20%, अंजली ने 81.40% और अंजली 78.20%, निशा ने 77%, दीक्षा ने 72.80% तथा शम्मी ने 92.20% अंक हासिल किए। KGBV हिमगिरी (सलूणी) की रीता ने 90.60%, गीता देवी ने 77.60% और प्रियंशी ने 78% अंक प्राप्त किए। KGBV तिस्सा की रीता ने 83.4%, गीता देवी ने 80.6%, भूमो ने 75.6%, चितेश्वरी ने 73.6% और ममता ने 70.4% अंक हासिल किए। KGBV करियां (हरदासपुरा) की रीनू ने 89.8%, बिबू ने 85.2%, तब्बू ने 74.6% और वर्षा ने 70% अंक प्राप्त किए। वहीं KGBV तिस्सा की अन्नू ठाकुर ने 85.6%, उर्मिला ने 86.8%, ऋतिका भवानी ने 76.8%, दीपिका ने 76.4%, तनिषा ने 79.4% और कनव चौहान ने 73% अंक प्राप्त किए।
*सिरमौर के शिलाई की शिवानी ने 84% अंक किए हासिल*
सिरमौर जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शिलाई की छात्राओं ने भी उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। शिवानी ने 84%, समीक्षा ने 72.6%, मुस्कान ठाकुर ने 71.2% और कृष्णा ने 70.8% अंक प्राप्त किए।
*शिमला के आंध्रा की छात्राओं का भी उत्कृष्ट परिणाम रहा*
शिमला जिला के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय आंध्रा, चिड़गांव की छात्राओं ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। दिव्या ने 75% और वेदिका ने 72% अंक हासिल किए। डा. मंजुला शर्मा, नोडल अधिकारी (KGBV), समग्र शिक्षा ने कहा कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं ने जमा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
समग्र शिक्षा निदेशक राजेश शर्मा ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि KGBV की छात्राओं का यह प्रदर्शन राज्य में गुणवत्तापूर्ण और समावेशी शिक्षा की दिशा में हो रहे निरंतर प्रयासों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समग्र शिक्षा की ओर से इन विद्यालयों में ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार किया गया है, जो छात्राओं को न केवल शैक्षणिक रूप से उत्कृष्ट बना रहा है, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित कर रहा है। उन्होंने सभी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




