बिजली आपूर्ति नहीं होने से बुधवार से शुक्रवार तक संचार सुविधाएं के किल्लत से जूझना पड़ा छात्रों और ग्रामीणों को
क्रेजी न्यूज इंडिया/लाहौल-स्पीति
तन्जिन वंगज्ञाल
सूत्रों के मुताबिक हिमाचल के सूदूर इलाके जिला लाहौल-स्पीति में पिछले दिनों बर्फबारी के बाद उपमंडल स्पीति के अंतर्गत आने वाले तोद वैली में बीते तीन चार दिनों बुधवार से बिजली लाइन कट हो गया है, जिसके चलते लौसर गांव के जियो के बैटरी भी डैड हो गया है और संचार सुविधाएं शुक्रवार तक बाधित हो गया है जियो अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार दोपहर से क्यामो गांव के बैटरी से लौसर गांव में स्थित जियो टावर में पावर सप्लाई कर दिया है जिसके चलते लौसर गांव में और क्यामो में थोड़ा बहुत संचार सुविधाएं उपलब्ध होगा!
स्थानिय लौसर पंचायत निवासियों का कहना है कि मानो असुविधाओं के बीच ऐसा लगता है कि स्पीति घाटी शैष दुनिया से कट गया है। छात्रों और निवासियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घाटी के आनलाइन पढ़ने वाले कुछ एक छात्रों ने यह भी बताया कि न जाने कब विधुत आपूर्ति होंगे और स्पीति वासियों को अंधकार मय दिनों से कब निजात मिलेगी।








