आरोपियों को पुलिस शीघ्र करे गिरफ्तार-अन्यथा होगीे पेन डाउन स्ट्राईक -नारायण वर्मा
शिमला 04 अक्तूबर । अंतर्राष्ट्रीय कूल्लू दशहरा मेला में तहसीलदार हरि सिंह यादव के साथ हरियानों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और मारपीट की हिप्र राजस्व अधिकारी संघ ने कड़ी भर्त्सना की है और संघ ने शनिवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) प्रदेश सरकार केके पंत से उनके कार्यालय में भेंट करके आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार की मांग की है । एसीएस ने संघ को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
हिप्र राजस्व अधिकारी संघ के अध्यक्ष एवं तहसीलदार जुन्गा, नारायण सिंह वर्मा एवं महासचिव विपिन वर्मा ने शनिवार को जारी संयुक्त बयान में कहा है कि डियूटी पर तैनात कार्यकारी मेजिस्ट्रेट के साथ इस तरह की घटना होना दुर्भाग्यपूर्ण है जिससे प्रदेश में कार्यरत राजस्व अधिकारियों का मनोबल गिरा है । उन्होने खेद प्रकट करते हुए कहा कि घटना के 12 घंटे उपरांत पुलिस थाना कूल्लू में एफआईआर दर्ज हुई है और दो दिन बीत जाने पर भी इस घटना में संलिप्त आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है जोकि दुर्भाग्यपूर्ण है । उन्होने कहा कि ऐसी स्थितिे में संघ अगली रणनीति तैयार करेगा और प्रथम चरण में पेन डाउन स्ट्राईक करके अपना रोष प्रकट किया जाएगा ।
अध्यक्ष नारायण वर्मा ने कहा कि तहसीलदार हरि सिंह के रघुनाथ शिविर में अनजाने में जूते लगाकर जाने पर उन्होने देवता और हरियानों से माफी मांग ली गई थी । इसके बावजूद भी जो दुर्व्यवहार हरियानों ने किया गया उससे समूचे राजस्व अधिकारियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं । उन्होने कहा कि राजस्व अधिकारी अपने कार्य के अतिरिक्त फील्ड में बिना किसी सुरक्षा व वाहन के बावजूद भी आपदा तथा अन्य बहुददेशीय कार्यों का निर्वहन करते हैं परंतु जिस प्रकार हरि सिंह के साथ समााजिक तौर अशोभनीय घटना हुई है उससे उनकी जान भी जा सकती थी । उन्होने सरकार से राजस्व अधिकारियों को सरकारी डियूटी के दौरान सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है ।
दूसरी ओर हिप्र प्रशासनिक सेवा संघ और हिप्र खंड विकास अधिकारी संघ ने भी तहसीलदार के साथ दशहरा मेले में हुई अनहोनी घटना का कड़ा विरोध जताया है तथा हिप्र राजस्व अधिकारी संघ को अपना समर्थन दिया है ।