सुंदरनगर, 28 जनवरी
मंडी के अंतर्गरत पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत आने वाली सलापड़ पुलिस चौकी की टीम ने कांगू क्षेत्र में एक युवक के कब्जे से 213.40 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात सलापड़ पुलिस चौकी की टीम कांगू क्षेत्र में गश्त पर मौजूद थी। उस दौरान पुलिस को सूचना मिली की हमीरपुर के भोरंज क्षेत्र का रहने वाला (22) शिवम कुमार जोकि किराए के कमरे में रहता है, उसके पास चरस हो सकती है। जब पुलिस ने शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 213.40 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वाले लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।








