शिमला
रामपुर के डकोलढ़ में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। इस व्यक्ति की पहचान मस्तराम गांव मझेवटी, देवनगर के तौर पर हुई है। ये शव एनएच 5 के साथ लगे डंगे के समीप मिला है। अंदेशा ये लगाया जा रहा है कि ये व्यक्ति सडक़ के किनारे खड़ा होगा और अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
बताते चले कि शनीवार दोपहर को जब एक व्यक्ति सडक़ के किनारे बस का इंतजार कर रहा था तो उसकी नजरें सडक़ से नीचे की तरफ गई। जहां उसने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में मुंह के बल पड़ा देखा। जिसके बाद उसने इस बात की जानकारी आसपास के लोगों को दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया। उक्त व्यक्ति पहले से ही मृत पाया गया। पुलिस ने उसकी जेब से आधार कार्ड बरामद किया। जिससे उसकी पहचान हो पाई है। अब पुलिस इसकी जांच कर रही है कि आखिर वो व्यक्ति यहां पर कैसे आया और वो कब यहां पर गिरा। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के परिजनों को इस बारे में सूचित कर दिया है।