22दिसंबर,हमीरपुर
हरोली विधानसभा के गांव हरोली से संबंध रखने वाले राहुल शर्मा को भाजपा सोशल मीडिया विभाग हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया हैं। राहुल शर्मा पूर्व में भाजयुमो मंडल कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा आई.टी.सैल प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, मंडल संयोजक, जिला संयोजक व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला हमीरपुर प्रभारी के पद पर कार्य कर चुके हैं।
राहुल शर्मा ने इस नियुक्ति के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, संगठन मंत्री पवन राणा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो.प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय सूचना और प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल के प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक संजीव ठाकुर, भाजपा सोशल मीडिया विभाग हिमाचल प्रदेश के संयोजक पुनीत शर्मा, जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, प्रो.राम कुमार, प्रवीण शर्मा, बलबीर सिंह, राजेश ठाकुर, नरेंद्र राणा का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा जल्द हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जिला एवं मंडल स्तर पर भाजपा सोशल मीडिया विभाग की टीमें बनाकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाया जाएगा।








