प्रचार में भी सबसे आगे निकलते नजर आ रहे हैं रामपाल ठाकुर
जिला बिलासपुर की स्वारघाट ब्लाक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत मजेड से युवा नौजवान रामपाल ठाकुर ने उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया और लोगों के बीच जनसंपर्क करके लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं । अगर प्रचार की बात करें तो रामपाल ठाकुर सबसे आगे निकलते नजर आ रहे हैं यह तो गर्भ में छिपा हुआ विषय है कि उन्हें चुनाव में कितनी सफलता मिलती है,लेकिन फिलहाल वह अकेले ही ऐसे उम्ममीदवार हैं ।
जिनके नाम की चर्चा हर गली मोहल्ले में हो रही है और जो दिन रात प्रचार में लगे हुए हैं इस बारे में जब रामपाल ठाकुर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैंने किसी को चुनाव हराने के मकसद से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं मेरा मकसद गांव में विकास की गंगा बहाना और जो हमारे युवा पीढ़ी है वह आज नशे के दलदल में फंसती जा रही है ।
इसके लिए युवा वर्ग के लिए खेल के मैदान के साथ साथ जिम का भी प्रावधान करवाने की कोशिश करूंगा और अपनी पंचायत में समान रूप से सभी वार्डों में विकास करूंगा यही मेरा मकसद और लक्ष्य है गौरतलब है कि रामपाल ठाकुर एक मध्यम परिवार से संबंध रखते हैं ।
हंसमुख और मिलनसार स्वभाव ही उनके व्यक्तित्व की पहचान है रामपाल ठाकुर ने भी सभी मतदाताओं से अपील की है कि उन्हें अपना स्नेह और आशीर्वाद देकर कामयाब करें और मैं आपकी सेवा में दिन रात तत्पर रहूंगा कृपया एक मौका मुझे जरूर दें।
मुख्य प्राथमिकताएं!!!
गांव की हर कच्ची सड़क को पक्की करवाना गलियों को पक्का करवाना युवाओं के लिए जिम और खेल मैदान की व्यवस्था कराना औरबुजुर्गों के लिए पेंशन का प्रावधान और जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए विशेष कदम उठाना उनका मुख्य लक्ष्य है।








