Tag: Rahulgandhi

  • Himral Pledges Stronger Congress in Shimla Rural

    Himral Pledges Stronger Congress in Shimla Rural

    Says strengthening party at booth level and taking Rahul Gandhi’s vision to every village will be top priorities

    Shimla, June 24: Newly appointed President of the District Shimla Rural Congress Committee, Harikrishan Himral, on Tuesday vowed to strengthen the party organization at the grassroots level and carry the Congress ideology and Rahul Gandhi’s vision to every village across the district.

    Soon after assuming office, Himral said he would live up to the trust reposed in him by the party leadership with complete dedication, honesty and commitment. He emphasized that strengthening the organization down to the booth level would remain his foremost priority.

    Expressing gratitude for his appointment, Himral thanked senior Congress leaders, including Rahul Gandhi, Congress President Mallikarjun Kharge, former Congress President Sonia Gandhi, AICC General Secretary (Organisation) K.C. Venugopal, AICC Secretaries Chetan Chauhan and Vidit Chaudhary, Himachal Pradesh Congress in-charge Rajni Patil, Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu, Pradesh Congress Committee President Vinay Kumar, Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri, former PCC President Pratibha Singh, senior leader and Theog MLA Kuldeep Singh Rathore, Education Minister Rohit Thakur, Panchayati Raj Minister Anirudh Singh, Public Works Minister Vikramaditya Singh, Rohru MLA Mohan Lal Brakta, and Rampur MLA Nand Lal, among others.

    Himral described the responsibility of leading the Shimla Rural Congress unit as a significant organizational assignment and said he would work tirelessly to make the party stronger and more effective at the grassroots level.

    He expressed confidence that the Congress would move forward with renewed energy and enthusiasm in Shimla Rural in the coming years.

    Notably, Himral is currently serving as General Secretary of the Himachal Pradesh Congress Committee. He is also a member of the Board of Directors of the Himachal Pradesh State Cooperative Bank.

  • 57.11 लाख वोटर कल दिखाएंगे अपनी ताकत

    57.11 लाख वोटर कल दिखाएंगे अपनी ताकत

    हिमाचल में आखिर कार लोकसभा चुनाव अपने आखिरी पड़ाव पर है। हिमाचल में पहली जून यानी शनिवार को मतदान होगा। प्रदेश में इस बार 14 मई तक पंजीकृत हुए मतदाताओं को ही वोट डालने का अधिकार मिल पाएगा। प्रदेश में 57 लाख 11 हजार 969 कुल मतदाता पंजीकृत हैं। निर्वाचन विभाग ने इस बार 80 फीसदी से मतदान का लक्ष्य तय किया है। राहत की बात यह है कि 12 डी के तहत जारी हुए आवेदनों के तहत पंजीकृत मतदाताओं का मत प्रतिशत अभी तक 98 फीसदी तक दर्ज हो चुका है। गौरतलब है कि देश में 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू हुई थी और हिमाचल में अंतिम चरण में मतदान तय किया गया था। प्रदेश में तय अवधि के दौरान 57 लाख 11 हजार 969 कुल मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 28 लाख 48 हजार 301 पुरुष, जबकि 27 लाख 97 हजार 209 महिला मतदाता और 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

    इस बार 34 विदेशी मतदाताओं को भी मताधिकार के इस्तेमाल का अवसर मिला है। वहीं, केंद्रीय सेवाओं में तैनात 66 हजार 390 सर्विस वोटर्ज भी इस बार मतदान करने जा रहे हैं। इनमें सबसे बड़ी संख्या 64 हजार 749 पुरुष और 1641 महिला मतदाता शामिल हैं। निर्वाचन विभाग ने इन मतदाताओं के लिए प्रदेश में आठ हजार से ज्यादा ईवीएम और वीपीपैट मशीनों का प्रबंध किया है। प्रदेश में करीब 8000 मतदान केंद्र हैं। इन केंद्रों में एक ईवीएम और एक वीवीपैट मशीन स्थापित होंगी। वहीं धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहुल-स्पीति में विधानसभा के लिए अलग मशीनें रखी जाएंगी। मतदान के बाद परिणाम चार जून को निकलने वाले हैं और तक ईवीएम को कड़े पहरे में रखा जाएगा।

  • स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाना सुनिश्चित करें बीएलए: हरिकृष्ण हिमराल

    स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान करवाना सुनिश्चित करें बीएलए: हरिकृष्ण हिमराल

     

    कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने वॉर रूम से जुड़े सदस्यों से लिया फीडबैक

    शिमला,31 मई 2024.

    प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने आज पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में एक अहम बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी ब्लॉक अध्यक्षों और बूथ एजेंट से दूरभाष पर बातचीत कर उनसे मतदान तैयारियों को लेकर रिपोर्ट मांगी। साथ ही एक जून को होने वाले मतदान के लिए सक्रियता से जिम्मेदारी निभाने के कड़े निर्देश दिए। हिमराल ने कहा कि बूथ लेवल पर किसी भी तरह की समस्या आने पर तुरंत हेडक्वार्टर शिमला को सूचित करें ताकि पारदर्शिता के साथ मतदाता अपने लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
    हिमराल ने कहा कि मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने में हर प्रकार की मदद करना सुनिश्चित करें।
    हिमराल ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में वॉर रूम,मीडिया कॉर्डिनेटर, लीगल सेल और सोशल मीडिया के पदाधिकारियों की प्रचार चुनाव में निभाई भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सभी पदाधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। सभी सदस्यों ने अपने अपने स्तर पर जो भी योगदान उसका परिणाम कांग्रेस पार्टी को चुनाव में जीत के रूप में मिलेगा।
    हरिकृष्ण हिमराल ने सभी पदाधिकारियों की पीठ थपथपाई और कल होने वाले मतदान और 4 जून को होने वाली मतगणना में इसी ऊर्जा और उत्साह के साथ काम करने की अपील की।
    हिमराल ने वॉर रूम से जुड़े सभी सदस्यों के काम काज पर संतोष जताया।
    बैठक में कांग्रेस लीगल सेल ने चुनाव आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने पर भाजपा के नेताओं के खिलाफ दर्जनों शिकायतें चुनाव आयोग में दर्ज करवाई। लीगल सेल ने चुनाव के दौरान अपने किए गए कार्यों का ब्यौरा उपाध्यक्ष के समक्ष रखा।
    हरिकृष्ण हिमराल ने कहा कि सभी सदस्यों की कड़ी मेहनत और मतदाताओं के सहयोग से

  • छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है

    छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है

    उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि प्रदेश की चारों लोकसभा व छह विधानसभा उप चुनावों में कांग्रेस की प्रचंड जीत होने जा रही है। उन्होंने कहा है कि लोगों को भाजपा के धनबल पर नही कांग्रेस के जनबल पर विश्वास है। षड्यंत्रकारियॉ को इस बार प्रदेश के लोग सबक सिखाएगें।
    आज रामपुर विधानसभा क्षेत्र के ननखड़ी व कुल्लू जिला के निरमंड में विक्रमादित्य सिंह के पक्ष में बड़ी चुनावी जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह प्रदेश का भविष्य है और उन्हें अपने भविष्य को सुरक्षित व सवारना होगा। उन्होंने कहा कि विक्रमादित्य सिंह भारी मतों से जीत रहें है बस देखना अब यह है कि उनकी जीत कितने रिकार्ड तोड़ मतों से होती है। उन्होंने दावा किया कि कंगना न तो विधानसभा और न ही लोकसभा की चौखट कभी लांग सकेंगी।। उन्होंने कहा कि स्व.वीरभद्र सिंह ने प्रदेश में अथाह विकास कार्य किये है उसमें ननखड़ी भी है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र से एकतरफा विक्रमादित्य सिंह को ही वोट आने चाहिए। यही उनकी वीरभद्र सिंह के लिये सच्ची श्रद्धांजलि होंगी।
    मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर तंज कसते हुए कहा कि कंगना के पीछे भाग भाग कर अब वह थक चुके हैं। कंगना का 4 जून का मुंबई जाने का टिकट बुक हो चुका है। उन्होंने कहा कि कंगना भी अपनी हार को देखकर बौखलाहट में है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी कंगना को फिल्मी दुनिया में ही रहकर अपना नाम कमाना चाहिए बाकी मण्डी संसदीय क्षेत्र के लिये विक्रमादित्य सिंह ही बहुत है।
    मुकेश ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की है इस कृत्य का परिणाम प्रदेश के लोग उसे 2 जून को देने जा रहें है। उन्होंने कहा कि 4 जून के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ओर भी मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को कोई भी खतरा नही है यह सरकार अपना कार्यकाल भी पूरा करेगी और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद फिर से अपनी सरकार बनाएगी।
    विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान कहा कि सांसद बनने के बाद ननखड़ी में केंद्र सरकार का एक बड़े फल विधायन सयंत्र केंद्र की स्थापना की जायेगी । इसके अतिरिक्त यहां एक बड़ा कोल्ड स्टोरेज भी स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास के विजन को लेकर वह इस संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकताओं में मण्डी शहर को शिमला व धर्मशाला की तरह स्मार्ट सिटी बनाना, कुल्लू में मेडिकल कालेज की स्थापना भुभु व जलोड़ी जोत पर सुरंग का निर्माण करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी के पास न तो कोई विजन है और न ही कोई सोच। उन्होंने कहा कि मोदी के नाम का जाप कर वह वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि जिस अभद्र भाषा का वह अपने मंचो से उनके लिये प्रयोग करती है वह भाषा प्रदेश कि किसी बेटी की कभी नही हो सकती।
    विक्रमादित्य सिंह ने लोगों से आग्रह किया कि वह उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं वह उनके विश्वास को पूरा करने में कोई भी कोर कसर बाकी नही रखेंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि वह अपने मत का जरूर प्रयोग करें क्योंकि इसके परिणाम देश कि राजनीति की दशा व दिशा तय करेंगे।

  • मतदान से पूर्व मतदाताओं को गुमराह कर रहे जयराम ठाकुर: हिमराल

    मतदान से पूर्व मतदाताओं को गुमराह कर रहे जयराम ठाकुर: हिमराल

     

    देश में OPS देने वाली पहली सरकार है कांग्रेस:

    कर्मचारियों की पेंशन 50 से 30 फीसदी करने की बातें मनगढ़ंत:

    शिमला,30 मई 2024. कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने जयराम ठाकुर के उस बयान का खंडन किया है जिसमें जयराम ठाकुर ने कर्मचारियों की पेंशन में 50 से 30 फीसदी कटौती करने की बात कही है। हिमराल ने कहा कि चुनाव में हार निश्चित देख कर और अपनी राजनीतिक पारी खत्म होते देख जयराम ठाकुर बौखला गए हैं इसलिए वे अनाप शनाप बोलकर मतदाताओं को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।
    उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री की कुर्सी के अहंकार में प्रदेश कर्मचारियों को OPS लेने के लिए चुनाव लड़ने की नसीहत दी थी जिसके चलते के उन्हें कर्मचारियों ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। आज आम चुनाव से पहले एक बार फिर कर्मचारियों को बरगलाने का काम कर रहे हैं। लेकिन जयराम ठाकुर को शायद यह पता नहीं है कि प्रदेश की जनता उनकी कथनी और करनी को आसानी से समझती है इसलिए वे उनकी बातों के झांसे में नहीं आने वाले हैं।
    उन्होंने जयराम ठाकुर को याद दिलाते हुए कहा कि देश में एकमात्र हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है जो कर्मचारियों को OPS दे रही है। दूसरी ओर जहां भाजपा की सरकारें हैं वहां कर्मचारियों को ठेंगा दिखाने का काम किया है। भाजपा ऐसी सरकारें बनाती है जो कर्मचारियों के साथ -साथ सभी वर्गों का शोषण करती है।
    हिमराल ने कहा कि भाजपा प्रदेशों में कर्ज बढ़ाने का काम करती है और कर्मचारियों को प्रताड़ित करने का काम करती है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा कर्मचारी विरोधी है उसी तरह से प्रदेश की महिलाओं को मिलने वाले 1500 रुपए का विरोध करती है इतना ही नहीं भाजपा नेता जयराम ठाकुर और इनकी भाजपाई नेत्रियां चुनाव आयोग से शिकायत कर इस गारंटी को रोकने का काम किया लेकिन हम उन्हें यह याद दिलाना चाहते कि आचार संहिता समाप्त होते ही प्रदेश की महिलाओं को 1500 रुपए दिए जाएंगे।
    हिमराल ने कहा कि चुनाव के अंतिम दिन प्रदेश की जनता इनकी बातों से गुमराह नहीं होने वाली है और एक जून को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने वाली है। उन्होंने कहा कि 4 जून को चुनाव परिणाम के बाद जयराम ठाकुर का राजनीतिक कैरियर खत्म होने वाला है इसलिए वे बहकी बहकी बातें कर जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

  • झूठे आरोपों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे सुक्खू : सुरेश कश्यप

    झूठे आरोपों से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे सुक्खू : सुरेश कश्यप

     

    राजनीतिक प्रतिशोध और निचले स्तर की राजनीति कर रही कांग्रेस : सुरेश कश्यप
    सिरमौर : हिमाचल प्रदेश में चुनावी लहर को भाजपा के पक्ष में देखकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बौखलाहट में हैं। वे जिम्मेदार पद पर होने के बावजूद असंवेदनशील बयानबाजी कर रहे हैं, जो दर्शाता है कि वे अभी भी छात्र राजनीति की मानसिकता से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा सांसद एंव प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान कहा कि अपनी संभावित हार को भांपते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बड़सर के विधायक पर निराधार आरोप लगाए हैं और अपनी जनसभाओं में बार-बार झूठी बातें करके जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे उनकी बौखलाहट स्पष्ट दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने अपनी जनसभाओं में कहा है कि बड़सर में 55 लाख रुपये बरामद हुए हैं। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे इस दावे के समर्थन में सबूत पेश करें। यदि वास्तव में यह राशि बरामद हुई है, तो इसे प्रदेश की ट्रेजरी में जमा किया जाना चाहिए था। प्रशासन को इस मामले की कोई जानकारी नहीं है कि यह पैसा कहां और किससे मिला।

    सांसद सुरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री को यह आभास हो गया है कि आगामी लोकसभा और हिमाचल प्रदेश के उपचुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। इस कारण से कांग्रेस के नेता बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं और झूठे, निराधार आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस इस तरह के कृत्यों से केवल राजनीतिक वातावरण को दूषित करने और जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार पिछले 16 महीनों में कोई विकास कार्य नहीं कर पाई है और जनता को ठगने का काम कर रही है। हिमाचल की माताएं-बहनें अभी भी 1500रूपए प्रति माह की राशि का इंतजार कर रही हैं। किसान अभी तक 2रूपए प्रति किलो गोबर और 100रूपए प्रति लीटर दूध खरीदे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। युवा 5 लाख नौकरियों का इंतजार कर रहे हैं, और जनता 300 यूनिट मुफ्त बिजली का। इस असफलता से जनता का ध्यान भटकाने के लिए मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता झूठे आरोप लगा रहे हैं।

    कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुधीर शर्मा के घर पर 200 से अधिक पुलिस जवानियों का घेराव अति निंदनीय है। सरकार गुंडागर्दी पर उतर आई है, मुख्यमंत्री निचले स्तर की राजनीति कर रहे हैं और व्यक्तिगत प्रतिशोध की राजनीति में लगे हुए हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की दुकानों पर छापेमारी भी इस बात का प्रमाण है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार पुरानी पेंशन स्कीम (ओ.पी.एस) को लेकर भी बड़े आरोपों का सामना कर रही है। सरकार लोकसभा चुनावों के बाद ओ.पी.एस. की राशि में कटौती करने जा रही है। वर्तमान में कर्मचारियों को सेवानिवृत होने पर मिलने वाली सैलरी का 50 प्रतिशत पेंशन के रूप में मिलता है, लेकिन अब इसे 30 प्रतिशत करने का प्रस्ताव है। कर्मचारियों के साथ खिलवाड़ की साजिश हो रही है जो अत्यंत निंदनीय है।

  • हिमाचल में 1 लाख करोड़ के काम केंद्र सरकार के सौजन्य से जारी बड़े स्तर पर हिमाचल में पूरे होंगे रोप -वे व सुरंगों के कार्य – नितिन गडकरी

    हिमाचल में 1 लाख करोड़ के काम केंद्र सरकार के सौजन्य से जारी बड़े स्तर पर हिमाचल में पूरे होंगे रोप -वे व सुरंगों के कार्य – नितिन गडकरी

    ज्ञान से समृद्धि की ओर बढ़ रहा है भारत : नितिन गडकरी

    अच्छी नीति व नेतृत्व से ही हो सकता है देश का विकास

    मंडीः- अपने हिमाचल के दो दिवसीय चुनावी दौरे में सड़कें अच्छी होगी तभी हम विकास के मापदंडों पर खरा उतर पाएंगे आज चारधाम में देश तीन गुना से ज्यादा संख्या में लोग देख रहा है तो इसका कारण मात्र चारधाम प्रोजेक्ट के अंतर्गत बने 12,000 करोड़ के विश्वस्तरीय हाई-वे है जिस कारण तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़ावा मिला है अच्छी सड़कें स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार स्वच्छ जल यह विकास के कुछ मूल है जिसपर की हमारी सरकार 10 सालों से कार्य कर रही है। आज हमारी सरकार ने देश को कश्मीर से कन्याकुमारी तक विश्वस्तरीय सड़कों के माध्यम से जोड़ दिया है जिससे कि देश के नागरिकों के संसाधनों का बचाव हो रहा है साथ ही किसी भी राष्ट्र के विकास में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका उस देश की सड़कों पर निर्भर करता है। आज हमारी सरकार ने ग्रीन हाईवे, ग्र्रीन कोरीडोर जैसे विचार इस विकास यात्रा में राष्ट्र को सर्म्पित किए है। आज देश के नागरिक एक्सीस कन्टा्रेल सड़कां के माध्यम से पूरे देश भर कहीं आ जा सकते है। हिमाचल में भी बड़े स्तर पर हाइवे, रोपवे व केवल कार जैसे बड़े प्रोजेक्ट बनाए जा रहे है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार हिमाचल के लोगों को समृध एंव संपन्न बनाना चाहती हैं हिमाचल प्रदेश को अच्छी सड़के देना चाहती हैं। हम हिमाचल के नागरिकों को अच्छी आय के साधन प्रदान करना चाहते है व पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देना चाहते है और यह सब केवल आपकी वोट की ताकत से ही संभव हैं।

    प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना भाजपा की देन है और देश के 6.50 लाख में से 4.50 लाख गाँव को इस योजना से जोड़ा गया था हिमाचल में भी 45,000 किलोमीटर में से 20,000 किलोमीटर की सड़के ईसी योजना के अंतर्गत बनी आज हिमाचल में 1 लाख करोड़ के काम जारी है। हमने हिमाचल को बड़ी योजनाएँ जेसे किशाऊ बांध रेणुका जी बांध व लखवाड़ बांध जैसी बड़ी योजनाओं के साथ भी जोड़ा और अन्य राज्यों के साथ चल रहे संघर्षों को भी खत्म करने का प्रयास किया। आज देश का किसान 16 लाख करोड़ का बायो ईंधन बना रहा है किसान मात्र अन्नदाता नही बल्कि ऊर्जादाता,ईंधनदाता भी बन रहा है। इलेक्ट्रॉनिक वाहनों से आज देश की दिशा बदल रही है पंजाब हरियाणा में पराली से सीएनजी बनाने का काम विदेश में हो रहा है।

    उन्होंने कहा हमारी सरकार का उद्देश्य गरीबों की सेवा करना है आज देश हाथ से खींचने वाले रिक्शे को खत्म कर ई-रिक्शा की तरफ आगे बढ़ है और हम देश में इलैक्टिक ट्रैक्टर व इथानॉल ईंधन से चलने वाले वाहनों का विचार देश को दिया आज देश में लगभग डेढ़ करोड़ ई-रिक्शा चल रहे है यही हमारी संवेदना है यही हमारा विचार है हमने 10 साल में टनलें रोड हाई-वे एयरपोर्ट हवाई अड्डों का निर्माण किया जिससे देश को तीव्र गति से आगे बढ़ाने और देश को विश्वस्तरीय सुविधाये प्रदान करने का प्रयास किया अभी तक जो देश ने विकास देखा व मात्र ट्रैलर था जिसकी फिल्म अभी बाकी है भारत निश्चित ही विश्व गुरु बनेगा और यह केवल मुख्य धारा से पीछे रह गए लोगों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ कर संभव है मैं काँग्रेस वालों को कहूँगा कि 60 साल में जीतने सड़कें हाई-वे इस देश में नही बने उतने हमने बना दिए।

    उन्होंने कंगना के लिए समर्थन मानते हुए कहा की कंगना राष्ट्रवादी है राष्ट्र के लिए समर्पित है व हिमाचल की भूमि की पुत्री है और हिमाचल के विकास के लिए प्रतिबद्ध है अतः आप इन्हें संसद भेजे मंडी लोकसभा के विकास की गारंटी मैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी देते है।

  • अग्निवीर पर शाह का खरा जवाब, पकड़ा गया कांग्रेस का झूठ : बिंदल

    अग्निवीर पर शाह का खरा जवाब, पकड़ा गया कांग्रेस का झूठ : बिंदल

     

    हिमाचल की जनता उन कांग्रेस नेताओं से जानना चाह रही है जिन्होनें विधान सभा चुनावों में यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें की थी

    शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और अमित भाई शाह के हिमाचल प्रवास से भाजपा कार्यकर्ताओं में एक नया जोश, उत्साह और एक नई उमंग आई है। हिमाचल के जनमानस ने दोनों नेताओं को सिर आंखों पर बिठाया और भारी संख्या में आकर भारतीय जनता पार्टी को अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा यह इस बात का द्योतक है कि 1 जून को होने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी चारो लोकसभा सीटें और 6 विधान सभा सीटें भारी बहुमत से जीतने जा रही है, यह स्पष्ट हो चुका है और इससे कांग्रेस पार्टी के अंदर भी हलचल पैदा हो गई है।
    जिस प्रकार से अग्नि वीर योजना के बारे में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस को खरा जवाब दिया उससे कांग्रेस का झूठ पकड़ा गया।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता हिमाचल की तरफ रूख कर रहे हैं। हिमाचल की जनता उन नेताओं से जानना चाह रही है जिन्होनें विधान सभा चुनावों में यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें की थी। इनके प्रभारी ने कहा था कि पहली कैबिनेट के अंदर एक लाख नौकरियां निकलेंगी लेकिन अभी तक वो पहली कैबिनेट नहीं आई। इनके राष्ट्रीय नेता ने कहा था कि 63 हजार पद जयराम सरकार ने खाली छोड़े हैं, हम 37 हजार पद और जोड़कर एक लाख सरकारी नौकरियां पहली कैबिनेट में देंगे। जनता जानना चाह रही है कि डेढ़ साल हो गया लेकिन वो पहली कैबिनेट नहीं आई। हिमाचल की बहनों को बहुत बड़ी-बड़ी गारंटियां दी। 4 बहनें होंगी तो 72 हजार रू0 सालाना आएगा, सब इंतजार करते रहे अभी तक वो पहली कैबिनेट नहीं आई, किसान इंतजार कर रहा है पहली कैबिनेट नहीं आई, बिजली का उपभोक्ता इंतजार कर रहा है लेकिन वो पहली कैबिनेट नहीं आई यह झूठ का पुलिंदा लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता हिमाचल में आ रहे हैं, हिमाचल की जनता उनसे इस झूठ के पुलिंदे का जवाब जानना चाहती है और मुख्यमंत्री भी इस झूठ के पुलिंदे को लगातार चलाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वास्तविकता हिमाचल की जनता जानती है।
    डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि मोदी जी ने कहा कि तीसरी बार मोदी को इसलिए प्रधानमंत्री बनाना है क्योंकि मुझे देश का और हिमाचल प्रदेश का सर्वांगीण विकास करना है और इसलिए उन्होनें हिमाचल की जनता से वोट की अपील की है। अमित शाह जी ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा और हम उसको लेकर रहेंगे, यह लौह पुरूष की वाणी है, यह कांग्रेस के नेताओं की वाणी नहीं है जिन्होनें कहा कि पाकिस्तान के पास एटम बम्ब है और हमें उससे दोस्ती कर लेनी चाहिए। आज हिमाचल आतंकवाद का सफाया करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ा हुआ दिखाई देता है।
    भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज निर्णय करने का समय आ गया है। प्रत्येक हिमाचलवासी नरेन्द्र मोदी जी को देश का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है और साथ ही जो विधान सभा की 6 सीटें हैं उन पर भी भाजपा जीत दर्ज करेगी और यह प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिसने सम्पूर्ण हिमाचल के विकास को ताला लगाया है, संस्थानांे का ताला लगाया है ऐसी तालाबंदी करने वाली सरकार को भी ताला लगने वाला है।

  • इंडी गठबंधन का मुखिया कौन, कांग्रेस के लिए कौन बनेगा करोड़पति का सबसे बड़ा प्रश्न : राजीव भारद्वाज

    इंडी गठबंधन का मुखिया कौन, कांग्रेस के लिए कौन बनेगा करोड़पति का सबसे बड़ा प्रश्न : राजीव भारद्वाज

     

    कांगड़ा :- इंडी गठबंधन ऐसा ठगबंधन है जिन्हें यही नहीं पता कि इन डाकुओं का सरताज़ कौन है। राष्ट्र हित को दरकिनार करके देश विरोधी ताकतों का साथ देने के लिए भारत की जनता इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कल शिमला में पत्रकारों के प्रश्न पर कि इंडी गठबंधन से प्रधानमंत्री कौन होगा? का जवाब हास्यास्पद था। ऐसे लोग भारत का नेतृत्व करने के ख्वाब संजो रहे है जिन्हें अपने सम्भावित प्रधानमंत्री का नाम ही पता नहीं और खुले मंचों से कहते नज़र आते है कि यह हमारे लिए यक्ष प्रश्न है और कौन बनेगा करोड़पति के प्रश्न के समान चार लाइफ लाइन के बाद भी इस प्रश्न का जवाब देने में सक्षम नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के दौरान जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंन्द्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह के हिमाचल प्रदेश के दौरे से प्रदेश की जनता में एक अलग ही उत्साह का संचार हुआ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से विशेष लगाव है और मोदी सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। 9 किलोमीटर लंबी अटल टनल, पर्वतमाला परियोजना और ग्राम सड़क परियोजना शुरू करना, रेलवे के बजट में 1600 प्रतिशत की वृद्धि, उड़ान योजना के तहत बद्दी-संजौली में हेलिपैड और नया एयरपोर्ट बनाना, सिरमौर में आईआईएम स्थापित करना इत्यादि अनेकां सराहनीय कार्य हिमाचल प्रदेश के लिए किए हैं।

    भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने 70 साल से राम मंदिर के मुद्दे को लटकाकर रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल में इस केस का निर्णय आया, भूमि पूजन हुआ और जनवरी में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी कर दी गई। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अपने वोटबैंक के डर से अयोध्या में राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के अथक प्रयासों द्वारा धारा 370 को हटाने के फैसले की सराहना की और कांग्रेस के नेताओं पर पाकिस्तान के परमाणु बम का डर दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा पाकिस्तान के परमाणु बम से डरने वाली नहीं है और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा। उन्होंने कहा कि जब सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार थी, तब पाकिस्तान से “अलिया-मलिया-जमालिया” जैसे आतंकी भारत में घुसकर हमले करते थे। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने उरी और पुलवामा हमलों का जवाब मात्र 10 दिनों के भीतर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक के माध्यम से दिया, जिससे पाकिस्तान में आतंकवादियों का सफाया किया गया। पहले कश्मीर में गोलीबारी होती थी, अब पाक अधिकृत कश्मीर में गोलीबारी होती है। पहले हमारे कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर कहता है – हमें भारत में जाना है, यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चमत्कार है।

    उन्होंने कहा कि “वन रैंक, वन पेंशन” योजना के तहत इंदिरा गांधी के समय से ही देश के जवान “वन रैंक, वन पेंशन” की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने इसे कभी पूरा नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पहले कार्यकाल में ही 1 लाख 20 हजार करोड़ रुपये सेना के जवानों के बैंक खातों में भेजे। यह योजना मात्र पैसे मिलने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह देश के लिए अपने जीवन को खपाने वाले जवानों के सम्मान की बात है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य किए जिसमें चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान पहुंचाना, युवाओं को स्टार्टअप के माध्यम से आगे बढ़ाना, 60 करोड़ गरीबों के घरों में उजाला पहुंचाना, देश से आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त करना। उन्होंने कहा कि जब देश में कोरोना महामारी का दौर था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को निःशुल्क टीका लगाकर कोरोना महामारी से बचाया है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने स्वदेशी वैक्सीन के बारे में जनता को गुमराह करके ओछी राजनीति की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भी टीका लगवाया।

    राजीव ने कहा कि 4 जून को परिणाम आते ही एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी परिणाम के बाद ईवीएम पर हार का ठीकरा फोड़ेंगे और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का इस्तीफा लिया जाएगा। इसके बाद 6 जून को राहुल गांधी छुट्टी मनाने के लिए विदेश जाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में एक ओर विदेशों में छुट्टी मनाने वाले राहुल गांधी हैं और दूसरी ओर 23 साल से दीपावली की भी छुट्टी लिए बगैर सेना के जवानों के साथ सरहद पर मिठाई खाने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। इंडी गठबंधन जीतने पर उनके पास कोई प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नहीं है और उनका कहना है कि सभी लोग बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसे देश नहीं चल सकता है। इस देश को मजबूत नेतृत्व चाहिए और वह केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दे सकते हैं।

    राजीव भारद्वाज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने कई वादे किए थे, मगर आज तक पूरे नहीं किए। कांग्रेस ने हिमाचल की महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमाह देने, 5 साल में 5 लाख नौकरियां देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, आदि वादे किए थे, लेकिन एक भी पूरा नहीं किया। कांग्रेस सरकार ने केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया और केंद्र सरकार द्वारा भेजे गए 3200 करोड़ रुपए में भी गबन किया।

  • राहुल अग्निवीर के बारे में भ्रम फैलाना करे बंद : कंगना रनौत

    राहुल अग्निवीर के बारे में भ्रम फैलाना करे बंद : कंगना रनौत

    मंडी

    मंडी लोकसभा प्रत्याशी कंगना रनौत ने आज अपने चुनावी अभियान में राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि जब से राहुल बाबा नेता बने इस देश की राजनीति में बहुत आमूलचूक परिवर्तन हो रहें है। राहुल गाँधी ने एक नई परंपरा शुरू की ह कि झूठी बातों को ही मुद्दा बनाया गया जाए। इसका एक सबसे अच्छा उदाहरण अग्निवीर योजना का है। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना के प्रति देश भर में भ्रांति फैलाई जा रही है कि 4 साल के बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का कोई भविष्य ही नहीं है, इनका जीवन बर्बाद हो जाएगा। पर इस योजना के अंतर्गत अगर 100 जवान अग्निवीर बनते हैं तो उसमें से 25 प्रतिशत तो सीधा सेना में परमानेंट पोस्टिंग हो जाएगें और 75 प्रतिशत बचे हुए जवानों के लिए भाजपा शासित सभी राज्य सरकारों ने अपनी पुलिस फोर्स में 10 प्रतिशत से 20 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है और केंद्र सरकार के पैरामिलिटरी फोर्स में भी 10 प्रतिशत रिजर्वेशन किया है। एक युवा 4 साल सरकारी खर्चे से ट्रेनिंग करेगा और सक्षम हो जायेगा 4 साल उसको अच्छी तनख्वाह के साथ-साथ 4 साल के बाद पेंशन नुमा पूरे जीवन की नौकरी भी मिलेगी। कंगना ने कहा कि इसमें जवानों को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। राहुल गाँधी अपने पार्टी के फायदे के लिए सरासर झूठ लोगों के बीच में फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहें हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वाहन किया कि इस तरह के झूठे बहकावों में न आए और मैं चेताना चाहती हूं कि इस ठगबंधन की हिमाचल जैसे छोटे प्रदेश जो वीरभूमि भी है में इस तरह की झूठी बातें फैलाकर जनता को गुमराह न करें। उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश के लोग भली भांति जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेना का हर एक मोर्चे पर विश्वस्तरीय बनाने का प्रयास किया है ।

    कंगना रनौत ने कहा कि कांग्रेस ने पहले प्रदेश में सत्ता में आने के लिए मेरी माताओं,बहनों, बेटियों 1500 रुपए हर महीने देने के नाम पर ठगा और अब उनके राष्ट्रीय नेता हिमाचल में आकर 8500 रुपए प्रतिमाह देने का झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि आज मुख्यमंत्री सुक्खू लाहौल स्पीति की हमारी माताओं बहनों बेटियों को 1500 देने का झूठ सभी के सामने आ चुका है और अभी भी कांग्रेस के लोग 1500 पर झूठ फैला रहे हैं मुफ्त बिजली, हर साल 1 लाख नौकरी और महिलाओं को प्रतिमाह ₹1500 देने जैसे झूठे वादे कर प्रदेश की सत्ता में आई कांग्रेस का असली चेहरा हिमाचल की जनता के सामने उजागर हो चुका है। हमीरपुर जनसभा की ये तस्वीरें बता रही हैं कि जनता झूठे वादों के लिए कांग्रेस को सबक सिखाने और हिमाचल की चारों सीटों पर कमल खिलाने का मन बना चुकी है।

    प्रत्याशी कंगना ने कहा की हिमाचल की जनता चारों सीटें तीसरी बार मोदी को देने जा रही है। 4 जून को परिणाम आते ही मोदी जी 400 पार करेंगे और राहुल बाबा प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हार का ठीकरा EVM पर फोड़ेंगे। 12 लाख करोड़ रुपए के घोटाले करने के बाद विपक्ष के नेता फिर प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। कांग्रेस वादाखिलाफी, घोटालेबाजी और संस्थाओं पर पर ताला लगाने वाली पार्टी है। केंद्र द्वारा आपदा में भेजे गए 3,200 करोड़ रुपए में कांग्रेस ने गबन कर दिया। मोदी जी ने देश का 100% और हिमाचल का 150% विकास किया है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने हिमाचल को गांधी परिवार का एटीएम बना दिया है। विकास करना कांग्रेस का काम नहीं है, विकास करना भाजपा की आदत है। कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और इंडी गठबंधन की तुष्टिकरण की राजनीति पर जमकर प्रहार किया और विगत 10 वर्षों में मोदी सरकार द्वारा किए गए विकास और कल्याणकारी कार्यों को जनता के बीच रखा।