सोलन के वार्ड -1 में चारों तरफ गंदगी का आलम है। नालियां पूरी तरह से कूड़े और गंदे पानी से भरी पड़ी हैं। यह आलम आज का नहीं पिछले कई महीनों से ऐसा ही है।
हालांकि यहां रोज कूड़े की गाड़ी आती है, उसके बावजूद कूड़ा-कचरा इधर-उधर बिखरा रहता है। गौर रहे कि वार्ड नंबर-1 के पार्षद का रोजाना यहीं से आना-जाना रहता है। उसके बाद भी इस ओर कभी भी ध्यान नहीं दिया गया।
ऐसे में जहां पहले ही सोलन में डेंगू के मामले आने आरम्भ हो चुके हैं, वहीँ कहीँ न कहीं यहां भी लोगों में बीमारियों का भय बना हुआ है। ये आलम न केवल वार्ड -1 का है, बल्कि सभी वार्डों में नालियां कुछ इस तरह से ही पानी से भरी पड़ी हैं।


