भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सात जिलों के संयोजकों की घोषणा, तत्काल प्रभाव से नियुक्तियां लागू : अभिषेक पटियाल

पूर्व सैनिकों को संगठन से जोड़ने और प्रकोष्ठ को जिला स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक लेफ्टिनेंट कमांडर अभिषेक पटियाल ने प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के उपरांत पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के सात जिलों के जिला संयोजकों की घोषणा की है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।
घोषित जिला संयोजकों में बिलासपुर से लेफ्टिनेंट कर्नल रूपेन्द्र चंदेल, सिरमौर से कैप्टन नरेंद्र सिंह, नूरपुर से कैप्टन राजीव सबियाल, किन्नौर से ऑनरेरी कैप्टन बलवंत नेगी, ऊना से ऑनरेरी कैप्टन युद्धवीर सिंह, चंबा से सूबेदार मेजर योगराज तथा सुंदरनगर से ऑनरेरी कैप्टन राजेश्वर ठाकुर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश संयोजक अभिषेक पटियाल ने कहा कि इन नियुक्तियों के माध्यम से पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के संगठनात्मक ढांचे को जिला स्तर पर और मजबूत किया जाएगा। नवनियुक्त जिला संयोजक अपने-अपने क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों के साथ संवाद एवं समन्वय बढ़ाते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को गति देंगे।
उन्होंने सभी नवनियुक्त जिला संयोजकों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनका अनुभव, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण प्रकोष्ठ को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *