Skip to main content

crazynewsindia.com

एकजुट हों हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी: प्रकाश बादल 

काँगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों को कई टुकड़ों में बाँट दिया गया है, जिसके फलस्वरूप कर्मचारियों के छोटे-छोटे संगठन बन गए हैं और इन छोटे छोटे संगठनों के कारण कर्मचारियों में एकजुटता का अभाव देखने को मिला है | छोटे-छोटे टुकड़ों में बंटे कर्मचारियों की समस्याएँ इसी कारण से सुलझ नहीं पाती है | हिमाचल प्रदेश का कर्मचारी महासंघ भी पिछले कई वर्षों से सरकारों के इशारों पर बनाता आया है |

जिसके चलते कर्मचारी महासंघ भी कर्चारियों की समस्याओं को सरकार से सुलझा पाने में सफल नहीं हो पाया है | यह बात प्रकाश बादल ने धर्मशाला में उनके सम्मान में आयोजित कर्मचारियों की एक बैठक में कही| प्रकाश बादल ने बताया की कर्मचारियों के विभिन्न गुटों कोलोकत महासंघ के अध्यक्ष के चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाने पर बल देना चाहिए ताकि एक सशक्त महासंघ का गठन को और कोई थोपा गया कोई नेता महासंघ का अध्यक्ष न बने बल्कि कर्मचारियों के द्वारा उचित प्रक्रिया द्वारा चुना गया व्यक्ति ही आगे आए और कर्मचारियों की समस्याओं को सुलझाने में सक्षम हो |

प्रकाश बादल ने यह भी बताया कि ओपीएस, एन पी एस, कांट्रेक्ट और आऊटसोर्स जैसे विभिन कर्मचारियों को एक जुट होकर एक आवाज़ में अपनी समस्याएँ एक ही मंच से उठानी चाहिए | प्रकाश बादल ने आगे बताया कि वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन अप्रैल 2023 से एक प्रदेश व्यापी अभियान छेड़ेगी जिसमें प्रदेश के सभी कर्मचारियों के आग्रह किया जाएगा कि वो सभी एकजुट होकर एक सशक्त महासंघ बनाए और अपनी समस्यों को सरकार तक पहुंचाने में सफल हों |

प्रकाश बादल ने यह भी घोषणा की कि हिमाचल प्रदेश वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन का नाम बदल कर अब हिमाचल प्रदेश वन विभाग कर्मचारी महासंघ कर दिया है और उसमें वन विभाग के हर वर्ग के कर्मचारी उसके सदस्य हो सकते हैं ताकि एक सशक्त संगठन स्थापित किया जा सके | उन्होंने धर्मशाला में कर्मचारियों की समस्याओं को भी सूना और वन विभाग के धर्मशाला स्थित सी सी एफ डी आर कौशल से शिष्टाचार भेंट भी की | प्रकाश बादल को वन विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन धर्मशाला द्वारा उनके द्वारा कर्मचारी हित में किये गए सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया | इस अवसर पर धर्मशाला इकाई के प्रधान नारायण सिंह ने प्रकाश बादल द्वारा एसोसिएशन के लिए किये गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और आश्वासन दिया कि धर्मशाला इकाई भविष्य में भी संगठन को मज़बूत करने के लिए अग्रिम भूमिका निभाएगी| इस अवसर उपरोक्त पदाधिकार्यों के अतिरिक्त प्रदेश के उपाध्यक्ष संजीव ठाकुर, महासचिव रजनीश ठाकुर सहित धर्मशाला वन वृत्त के अनेक कर्मचारी उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *