कबडडी में फागू और महिला रस्साकस्सी में मूलकोटी ने मारी बाजी
शिमला 17 सितंबर । मशोबरा के समीप तलाई में माता भद्रकाली मंदिर के प्रांगण में दो दिवसीय पारंपरिक सायर मेला गत सांय हर्षोल्लास के साथ संपन हो गया । मशोबरा के आसपास के अनेंकों गांव से आए हजारों लोगों ने मेले में कब्बडी और महिला रस्सा कस्सी प्रतियोगिता के अतिरिक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम का भरपूर आन्नद लिया। इस मेले में कबडडी की 26 टीमों ने भाग लिया जिसमें फागू ने मशोबरा की टीम को फाईनल में पराजित कर बाजी मारी । इसी प्रकार महिला वर्ग की रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का खिताब मूलकोटी पंचायत ने जीता जबकि गुम्मा पंचायत की महिला टीम दूसरे स्थान पर रही ।
प्रसिद्ध लोकगायक जय प्रकाश शर्मा, बॉबी ठाकुर और नवकृति ठाकुर ने एक से बढ़कर पहाड़ी व हिन्दी गाने प्रस्तुत करके दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया । इसके अतिरिक्त मेले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा, माया पब्लिक स्कूल मशोबरा, आरपीएस बलदेंया, एमईएस मशोबरा और प्राथमिक पाठशाला धनेन के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके समां बांधा।
समापन समारोह में निदेशक राजस्व विभाग अभिषेक वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और कबडडी व रस्साकस्सी के विजेताओं औेर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों और स्कूली को पुरस्कृत किया गया ।
उन्होने अपने संबोधन में कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति व सभ्यता के परिचायक है जिनमें ंलोगों की आस्था व श्रद्धा बदलते परिवेश के बावजूद भी कायम है । उन्होने कहा कि मेलों को प्राचीन परंपरा के अनुरूप मनाया जाना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति का बोध हो सके ।
मेला समिति के प्रधान बालक राम वर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया तथा उन्हें शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। उन्होने मेले के इतिहास बारे प्रकाश डाला ।
इस मौके पर पंचायत समिति अध्यक्ष चंद्रकातंा वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया । मेलेे के दोनों दिन नंदलाल शर्मा ने मंच का बेहतरीन ढंग से संचालन करके लोगों को अपनी खूबसूरत शायरियों ने बांधे रखा ।







