Home » सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग अनिवार्य

 

 

कुल्लू, 6 नवम्बर : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों से आवश्यक दस्तावेज समय पर अपडेट करवाने की अपील की है।

ज़िला कल्याण अधिकारी जी एल शर्मा ने बतयंकज राष्ट्रीय सामाजिक सहायता पेंशन योजना के तहत सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से लाभार्थियों के आधार सीडेड बैंक अथवा डाकघर बचत खातों में किया जा रहा है। जिन पेंशनधारकों ने अभी तक अपने बैंक अथवा डाकघर बचत खाते को आधार से लिंक नहीं करवाया है, वे जल्द आधार सीडिंग करवाना सुनिश्चित करें, ताकि उनकी पेंशन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री सहारा योजना के लाभार्थियों को योजना का निरंतर लाभ प्राप्त करने के लिए प्रत्येक वर्ष अप्रैल एवं सितंबर माह में नवीनतम छह माह का जीवन प्रमाण पत्र, बीपीएल प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र तथा दीर्घकालीन उपचार का उल्लेख करने वाला चिकित्सा प्रमाण पत्र सक्षम प्राधिकारी से सत्यापित करवाकर विभागीय पोर्टल himparivar.hp.gov.in/ekalyan पर अपलोड करना अनिवार्य है।

अधिक जानकारी के लिए लाभार्थी अपने नजदीकी तहसील कल्याण अधिकारी अथवा जिला कल्याण अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *