हिमाचल प्रदेश के कॉलेजों में दाखिले का मौका चूक गए छात्रों को शिक्षा विभाग ने एक और मौका प्रदान किया है। कॉलेजों में दाखिले की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब छात्र प्रदेश के कॉलेजों में 15 सितंबर तक प्रवेश ले सकेंगे।
उच्च शिक्षा निदेशक डॉक्टर अमरजीत शर्मा ने कॉलेजों की प्रवेश की तिथि को बढ़ाने को लेकर अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के मुताबिक कॉलेजों में दाखिले लेने की अंतिम तारीख को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है।
अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि कई कॉलेज प्रिंसिपलों, छात्र संगठनों और अभिभावकों की मांग पर दाखिलों की तारीख को बढ़ाया गया है। अब 15 सितंबर तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय की कक्षाओं में विद्यार्थी दाखिले ले सकेंगे।
FacebookWhatsAppMessengerTwitterGmailSkype


