शिमला
शहर में स्वच्छता को नई दिशा देने की ओर एक बड़ा कदम उठाते हुए आज मेयर सुरेंद्र चौहान ने “स्वच्छता सर्वेक्षण ऐप” का भव्य शुभारंभ किया। इस दौरान मेयर ने ऐप को लॉन्च करते हुए कहा कि यह डिजिटल पहल शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में मील का पत्थर साबित होगी। इस ऐप के ज़रिए लोग आसानी से सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे, साथ ही उनकी स्थिति की निगरानी भी कर पाएंगे।
मेयर ने बताया कि “स्वच्छता सर्वेक्षण ऐप” न केवल शिकायत निवारण को तेज और पारदर्शी बनाएगा, बल्कि नागरिकों की भागीदारी भी बढ़ाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करें और स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनाएं। ऐप में यूजर-फ्रेंडली इंटरफेस, रियल-टाइम ट्रैकिंग और त्वरित समाधान जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे लोगों को बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी।


