हमीरपुर, 27 दिसंबर:
हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने पंजाब के मुकेरियां (होशियारपुर) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि रहे। यह कार्यक्रम हिमाचली मूल के लोगों द्वारा संचालित हिम मित्र मंडल एवं डोगरा सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें इलाके के हजारों लोगों ने भाग लेकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।
इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने अपने संबोधन में कहा कि यह अत्यंत गौरव और प्रसन्नता की बात है कि पंजाब में निवास कर रहे हिमाचली मूल के लोग आज भी अपनी सांस्कृतिक परंपराओं, लोकसंस्कृति और धरोहर को पूरी निष्ठा के साथ संजोकर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुकेरियां भले ही पंजाब में स्थित हो, लेकिन यहां 30 हजार से अधिक हिमाचली मूल के लोग निवास करते हैं, जिनके पूर्वजों ने प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में देश के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उसी योगदान के फलस्वरूप तत्कालीन सरकार द्वारा उन्हें यहां मरवे (जमीन) उपलब्ध करवाई गई थी।
राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचली समाज द्वारा उन्हें जो स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद मिला है, उसके लिए वह हृदय से आभारी हैं और भविष्य में भी इसी प्रकार के प्यार और सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।
इस अवसर पर राजेंद्र राणा ने समाजसेवी कार्यों को प्रोत्साहित करते हुए अपनी ओर से ₹21,000 की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। उन्होंने उपस्थित जन समूह को सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट द्वारा आगामी 15 जनवरी को सुजानपुर के ऐतिहासिक मैदान में आयोजित किया जा रहे सेना दिवस व ट्रस्ट के वार्षिक समारोह में पधारने का निमंत्रण भी दिया।
कार्यक्रम में स्थानीय विधायक जंगी लाल महाजन, गगरेट के पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा, सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक राणा, ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष व कार्यकारी अध्यक्ष, सुजानपुर मंडल लेखराज ठाकुर , महामंत्री सुजानपुर मंडल, सुरेश ठाकुर, महामंत्री, सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट जोगिंदर ठाकुर तथा पूर्व महामंत्री
अनिल कौशल, कोषाध्यक्ष विपन सिपहिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।










