Skip to main content

crazynewsindia.com

ऊना में नाबालिग युवती के साथ हुआ दुष्कर्म, मामला दर्ज

ऊना जिला के एक गांव में 17 साल की नाबालिग युवती के साथ घर में घुसकर जोर जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान पीड़िता के कपड़े तक फट गए, जबकि शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग खड़ा हुआ।

वहीं पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी ने उसका वीडियो बनाए जाने का दावा किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी है, वही शिकायत करने पर आरोपी ने पीड़िता को सत्ता पक्ष का भी रौब भी दिखाया है।

महिला थाना ऊना में घटना के संबंध में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *