शिमला
हिमाचल में विधानसभा की तीन सीटों पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित हो गया जिसमें कांगड़ा जिला के देहरा और सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा में कांग्रेस की बड़े मतों के अंतर से चुनाव जीत हुई है।
सुधीर कटोच, वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रेजिडेंट सोशल वेलफेयर क्लब इंदोरा जिला काँगड़ा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,प्रतिभा सिंह और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जीत के लिए बधाई दी है और कहा है की कांग्रेस के प्रत्याशीयों को भी मैं जीत के लिए बधाई देता हूं और आशा करता हूं कि वह अपने जिला में विकास के कार्यों को बढ़ावा देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ठाकुर, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने अपनी जीत दर्ज की है।
कटोच ने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी है और कहा है की उनकी मेहनत से कांग्रेस सरकार ने यह जीत दर्ज की है। उन्होने कहा पार्टी की एकजुटता की वजह से आज कांग्रेस सरकार को हिमाचल में कोई गिरा नहीं सका और ना गिरा पाएगा।
कटोच ने मुख्यमंत्री की पत्नी कमलेश ठाकुर और नालागढ़ से जीते प्रत्याशी हरदीप सिंह बावा को जितने की बधाई भी दी है और उनके उज्वल भविष्य की कामना की है।
उन्होंने कहा पार्टी और सरकार अगर इसी तरह से मेल जोल रखे तो हिमाचल प्रदेश में जल्द ही विकास होगा । उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश नई बुलंदियां छूएगा।