Tag: tutikandi

  • शिमला : टूटीकंडी से नाबालिग लड़की हुई लापता, मामला दर्ज

    शिमला : टूटीकंडी से नाबालिग लड़की हुई लापता, मामला दर्ज

    Shimla , 26 September

    शहर के टूटीकंडी से नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनकी नाबालिग बेटी बीती रात करीब 11 बजे कमरे से कहीं बाहर निकली। इसके बाद लौटकर नहीं आई। परिजनों का कहना है कि उन्होंने सभी संभावित जगहों पर लड़की की तलाश की, लेकिन उसका कोई अता पता नही चला।

    ऐसे भी अंदेशा जताया जा रहा है कि या तो की लड़की को किसी ने किडनैप कर दिया है या फिर किसी शख्स के साथ गई है। पुलिस ने लड़की को ढूंढने के लिए टीमों का गठन कर लिया है और सभी पुलिस थानों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया है। यही नहीं जिला के बाहर के पुलिस थानों में भी लड़की के संबंध में सूचना भेजी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द से जल्द लड़की को ढूंढ लिया जाएगा। वहीं, पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर भी लड़की को ट्रेस करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने केस एफआईआर नंबर 245/22, IPC की धारा 363 के तहत दर्ज किया गया है। एएसआई सुरेश कुमार पीएस वेस्ट मामले की जांच कर रहे हैं।

  • शिमला में HRTC बस ने दो युवको को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

    शिमला में HRTC बस ने दो युवको को मारी टक्कर, ड्राइवर फरार

    राजधानी शिमला के टूटीकंडी बस अड्डे के समीप बाईपास पर एचआरटीसी की एक अनियंत्रित बस ने सड़क किनारे दो युवकों को कुचल डाला। हादसे में दोनों युवक घायल हुए हैं, और इन्हें आईजीएमसी में रेफर किया गया हैे। दोनों घायल युवक सोलन जिला के बद्दी के रहने वालेे हैं और अपने परिजनों के साथ शिमला में एक सगाई कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे।

    बताया जा रहा है कि बस का चालक नशे में धुत था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार शाम दोनों युवक लघुशंका के लिए सड़क किनारे गए, इसी बीच आईएसबीटी टूटीकंडी से तेज गति से आ रही एचआरटीसी बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक सड़क किनारे खड़े दोनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद एक युवक खाई में गिर गया और दूसरा बस के नीचे फंस गया।

    बस के नीचे फंसे एक युवक को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया है। ये बस खाली थी और आईएसबीटी से आ रही थी। दोनों युवकों को घायल अवस्था में आईजीएमसी पहुंचाया गया, जहां इनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घायल युवकों के परिजनों ने बताया कि एचआरटीसी बस चालक की लापरवाही से ये हादसा हुआ है। चालक नशे में था, और हादसे के बाद घटनास्थल से फरार हो गया। बालूगंज पुलिस द्वारा इस दुर्घटना को कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

     

  • टूटीकंडी व शोघी में 13.70 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार

    टूटीकंडी व शोघी में 13.70 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवक गिरफ्तार

    शिमला जिले में चिट्टे का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 13.70 ग्राम चिट्टे के साथ 4 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यह कामयाबी गश्त के दौरान मिली है। पहले मामले में पुलिस ने टूटीकंडी में जब एक मारुति कार को जांच के लिए रोका तो उसमें से 4.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने कार सवार 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों की पहचान हर्षदीप पुत्र विक्रम सिंह निवासी खलीणी और फकीर दास पुत्र तरसेम लाल निवासी सैक्टर-3 न्यू शिमला के तौर पर हुई है।

    दूसरे मामले में पुलिस ने शोघी बाजार में एक वाहन (एचपी 52ए-8003) की जब जांच की तो दो युवकों से 9.54 ग्राम चिट्टा बरामद। पुलिस ने मौके पर संजौली के रहने वाले मोहनीश नेगी और साहिब सिंह को गिरफ्तार किया है। चारों युवकों से पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस पूछताछ में यह पता लगा रही है कि इन्होंने चिट्टा कहां से लाया था और किस जगह पर इसकी सप्लाई करनी थी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इनके पीछे कोई बड़ा तस्कर तो नहीं है। एएसपी शिमला कमल वर्मा ने दोनों मामलों की पुष्टि की है।