शिमला 14 नवंबर । आगामी सर्दियों के मौसम को मध्यनजर रखते हुए जुन्गा के समीप 33/11 केवी विद्युत सब-स्टेशन अश्वनी खडड में 16 नवंबर को आवश्यक मुरम्मत की जानी प्रस्तावित है जिसके चलते समूचे विद्युत उप- मंडल जुन्गा की आठ पंचायतों में 16 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी । सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल जुन्गा यशवंत सिंह ने जानकारी दी है । उन्होने बताया कि 33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन की मुरम्मत का कार्य मौसम पर निर्भर करेगा । उन्होने जुन्गा तहसील के सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि सामान्य विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड का सहयोग करें ।










