Skip to main content

crazynewsindia.com

चंबा-तीसा हाईवे पर भारी भूस्खलन: पहाड़ से गिरी चट्‌टानों ने काटा चुराह घाटी का संपर्क 

चम्बा

जिला चंबा में शुक्रवार को चंबा-तीसा हाईवे पर भारी भूस्खलन हुआ है। पहाड़ से भारी पत्थर, चट्‌टानें और मलबा सड़क पर आ गिरा। इस भूस्खलन से पूरा एनएच ही ब्लॉक हो गया। जिसके चलते सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस भूस्खलन से चुराह वैली का संपर्क शेष हिमाचल और बाकी दुनिया से पूरी तरह से कट गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद चंबा.तीसा मार्ग पर चांजू नामक स्थान के पास पहाड़ से अचानक बड़ी बड़ी चट्टानें गिरना शुरू हो गईं। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे घटी। राहत की बात यह रही कि जब लैंडस्लाइड हुआ, उस वक्त नीचे से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था। अन्यथा बड़ी जानी हानी हो जाती। वहीं सड़क बंद होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *