Skip to main content

crazynewsindia.com

हिमाचल में 28 जनवरी से बिगड़ रहा मौसम, भारी बर्फबारी का अलर्ट

26 जनवरी, शिमला

हिमाचल प्रदेश में कल मौसम साफ रहने के पूर्व अनुमान लगाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 28 जनवरी से प्रदेश में ताजा पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मौसम विज्ञान के अनुसार 29 जनवरी से इसकी तीव्रता में इजाफा होगा। मध्य ऊंचाई पर्वतीय भागों में 29 व 30 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

वही मध्य एवं मैदानी भागों में बारिश वह तूफान चलने का अलर्ट है। आज राजधानी शिमला व अन्य भागों में धूप खिलने से लोगों को ठंड में कुछ राहत मिली। वैसे बीते दिनों हुई बर्फबारी से प्रदेश में 100 से अधिक सड़कों पर यातायात अभी भी प्रभावित। प्रदेश में कई बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 29 व 30 जनवरी को चंबा कांगड़ा कुल्लू मंडी शिवलाल हॉस्पिटल और किन्नौर जिले के लिए भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

आज शिमला का न्यूनतम तापमान 2.5, सुंदरनगर 6.0, भुंतर 5.2, कल्पा माइनस 2.5, धर्मशाला 5.2, ऊना 8.7, नाहन 10.5, केलांग 6.9, पालमपुर 5.5, सोलन 4.5, मनाली 1.6, कांगड़ा 8.0, मंडी 7.3, बिलासपुर 10.0, हमीरपुर 7.2, चंबा 5.6, डलहौजी 0.9, जुब्बड़हट्टी 5.6, कुफरी 0.1, कुकुमसेरी माइनस 2.5, नारकंडा माइनस 1.2, रिकांगपिओ 6.5, धौलाकुआं 10.8, बरठीं 9.9, पांवटा साहिब 11.0 और सराहन में 0.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *