कुल्लू
कुल्लू जिले के आनी उपमंडल के भढाली क्षेत्र में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार शमशर की ओर जा रही एक गाड़ी पर अचानक सड़क किनारे खड़ा पेड़ गिर गया। पेड़ गिरने से वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए नागरिक चिकित्सालय आनी पहुंचाया।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है। वहीं प्रशासन और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक तौर पर पेड़ गिरने की वजह तेज हवा या पेड़ के कमजोर होने को माना जा रहा है।



