शिमला
शिमला में पुलिस ने एक बड़े ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है। मामले में State Bank of India (SBI) का एक लोन मैनेजर ही चिट्टा तस्करी में शामिल पाया गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी बैंक में जिम्मेदार पद पर कार्यरत था, लेकिन पर्दे के पीछे नशे के अवैध कारोबार से जुड़ा हुआ था। पुलिस को इस नेटवर्क की भनक मिलने के बाद कार्रवाई की गई, जिसमें आरोपी को दबोच लिया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह कोई छोटा मामला नहीं, बल्कि एक संगठित ड्रग नेटवर्क का हिस्सा है, जो लंबे समय से सक्रिय था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
हिमाचल में बढ़ते ‘चिट्टा’ कारोबार के बीच इस तरह का मामला सामने आना बेहद गंभीर माना जा रहा है, खासकर जब एक बैंक अधिकारी जैसी जिम्मेदार भूमिका में बैठा व्यक्ति इसमें शामिल पाया गया हो।
पुलिस ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे हो सकते हैं।


