डॉ. राधाकृष्णन कॉलेज के छात्र केंद्रीय संघ ने हिमाचल के एक अखबार पर उनके कॉलेज के खिलाफ झूठी खबरे लगाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है की हिमाचल दस्तक में काम करने वाला एक वरिष्ठ संपादक उनके संस्थान का नाम जानबूझकर ख़राब कर रहा है।
छात्र केंद्रीय संघ ने आरोप लगाया है की संपादक अपने निजी व्यक्तिगत एजेंडा के कारण ऐसी खबरें प्रकाशित कर रहा है। उनके निजी इरादों के बुरे परिणाम हो सकते है।
उन्होंने कहा की हिमाचल दस्तक के संपादक को कॉलेज के विकास कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है वह सिर्फ नकारात्मकता फैलाकर अपने निजी काम कराने की कोशिश कर रहा है।
छात्र केंद्र संघ ने कहा की यह सब आरोप झूठे है और हमारा संस्थान हमेशा छात्रों के पक्ष में निर्णय लेता है और ले लेता रहेगा।


