शिमला
शिमला के कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार रात एक युवक मनोज पर तेंदुए ने हमला कर दिया। मनोज काम से लौटते समय इस हमले का शिकार हुआ। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए तेंदुए को धक्का मारा और खुद को बचाने में सफल रहा, हालांकि इस संघर्ष में उसके कपड़े फट गए।
शोर मचाने के बाद तेंदुआ वहां से भाग गया। यह घटना रात करीब 11:00 बजे हुई जब मनोज अपनी ड्यूटी के बाद घर लौट रहा था