हवन-यज्ञ करने के साथ करोड़ों का कारोबार भी करते हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी
काँगड़ा
हिमाचल प्रदेश के बंगलामुखी मंदिर ट्रस्ट बनखंडी मे हर रोज नई बात निकाल कर सामने आ रही है।बगलामुखी मंदिर बनखंडी के रखरखाव की बागडोर संभालने वाले महंत और ट्रस्ट के अध्यक्ष रजत गिरी हवन-यज्ञ करने के साथ मोहाली (चंडीगढ़) में पिरामिड नाम से डिस्को बार भी चलाते हैं।
इस डिस्को बार में रात को खूब जाम छलकते हैं। हाईफाई स्तर के इस डिस्को बार में कैफे, लॉज, चार और क्लब है। ग्राहकों को लुभाने के लिए डिस्को बार में माइक्रोब्रेवरी यानी फ्रेश बियर भी परोसी जाती है।
सूत्रों के अनुसार रजत गिरी का डिस्को क्लब सिर्फ कैनॉट प्लाजा, सेक्टर 74ए, इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मोहाली (पंजाब) में ही नहीं है बल्कि अमृतसर,चंडीगढ़, अंबाला, यमुनानगर,करनाल पानीपत में भी इसकी शाखाएं है।
बताया जा रहा है की डिस्को क्लब की अपनी पिरामिड वीआईपी नाम से मोबाइल ऐप भी है। ग्राहक मोबाइल ऐप पर भी जाकर पार्टी के लिए एडवांस बुकिंग करवा सकते हैं।
पिरामिड डिस्को क्लब की बेवसाइट पर जब अंकित मोबाइल 7502200001पर कॉल किया गया तब पता चला की यह रजत गिरी महंत का है।
जब इसको लेकर बगलामुखी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष रजतगिरी से बात करी गई तो उन्होंने माना की यह क्लब उनका है और उन्होंने अपनी मेहनत से बनवाया है। मैं लोगों के घरों में जाकर पूजा पाठ और हवन करता हूं उसकी कमाई से मैंने यह डिस्को मनाया है।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंगी गाड़ियों के भी शौकीन है। वह अपनी सोशल प्रोफाइल में भी महंगी महंगी गाड़ियां डालते हैं।