शिमला 23 दिसंबर । अखिल भारतीय रामानुजन गणित क्लब के सौजन्य से गुजरात के अहमदाबाद में संपन हुए राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में माया पब्लिक स्कूल मशोबरा का शानदार प्रदर्शन रहा । विद्यालय के अध्यक्ष हरीश शर्मा ने बताया कि इस ओलंपियाड में बीते दो वर्षों से विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल बेस्ट स्कूल का अवार्ड प्राप्त हुआ है जोकि इस विद्यालय ही नहीं अपितु समूचे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है ।
हरीश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में विद्यालय की छात्रा हंसिका शर्मा ने एक्सटेम्पोर पुसेल प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया । जबकि कविता पाठ में कृषिता ठाकुर ने तीसरा और वरिष्ठ वर्ग में आरोही वालिया ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया । उन्होने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को ओलंपियाड में दिए गए शानदार प्रदर्शन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी है । अनेक अभिभावकों ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के अध्यक्ष व स्टाफ को दिया है जिनके मार्गदर्शन में बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है ।










