चक्कर की जनता ने पार्षद किरण शर्मा का जताया आभार
शिमला
शिमला के चक्कर क्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। अब रविवार को भी चक्कर से CTO तक टैक्सी सेवा उपलब्ध रहेगी। रविवार के दिन सार्वजनिक परिवहन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए शुरू की गई इस पहल से क्षेत्रवासियों को शहर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी।
चक्कर से CTO तक टैक्सी सेवा सुबह 10:35 बजे, 11:30 बजे, 12:30 बजे, दोपहर 3:30 बजे और 4:30 बजे उपलब्ध रहेगी। वहीं, CTO से चक्कर के लिए टैक्सी सेवा 11 बजे, 12 बजे, 3 बजे, 4 बजे और शाम 5 बजे चलेगी।

इस सुविधा के शुरू होने पर चक्कर की जनता ने खुशी जताई है। स्थानीय लोगों ने कहा कि रविवार को परिवहन सुविधा की कमी के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। नई टैक्सी सेवा से अब लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
स्थानीय जनता ने इस नई सुविधा के लिए पार्षद किरण शर्मा का विशेष रूप से धन्यवाद किया है। लोगों ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू करवाना सराहनीय कदम है और इससे चक्कर क्षेत्र के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।











