बिलासपुर
लाडली फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्षा शालू अख्तर ने युवा सामाजिक कार्यकर्ता पल्लवी जोशी को लाडली फाउंडेशन जिला शिमला के रामपुर बुशहर की ब्लाक उपाध्यक्ष नियुक्त किया । लाडली फाउंडेशन जिला शिमला के रामपुर बुशहर ब्लाक की नवनियुक्त ब्लाक उपाध्यक्ष नियुक्त पल्लवी जोशी पिछले कई वर्षों से हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सामाजिक संस्था रेनबो स्टार क्लब एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के साथ सामाजिक कुरीतियां को जड़ से उखाड़ने हेतु सक्रिय कार्य कर रही है। कन्या भ्रूण हत्या ,ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान, बलात्कार पीड़ित महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए हमेशा सक्रिय रहती हैं। पल्लवी जोशी ने कहा लाडली फाउंडेशन द्वारा जो भी सामाजिक कार्य मुझे सौंपा जाएगा, उसे तन- मन -धन से पूरा करने के लिए मैं कार्य करुंगी। लाडली फाउंडेशन जिला शिमला के रामपुर बुशहर ब्लाक की नवनियुक्त ब्लाक उपाध्यक्ष नियुक्त पल्लवी जोशी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि युवाओं को नशे के दलदल में नहीं फंसना चाहिए। आज का युवा हमारे देश का भविष्य है। युवाओं को नशे से दूर रहना चाहिए।