विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विधायक सुजान सिंह पठानिया का शनिवार को मंझार (हाडा) में राज्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मंझार में हर एक व्यक्ति की नम आंखे थी। हजारों की संख्या में लोगों की लाईन उनके अंतिम दर्शन के लिए लगी वी थी ।
माहौल तो ऐसा था कि श्मशानघाट पर चिता पर लकड़ी डालने के लिए भी घंटों लंबी लाइनें लगी रहीं। ऐसा लग रहा था हरेक गाँव का व्यक्ति अपने घर से आया है उनके अंतिम दर्शन लेने के लिए ।
पुलिस जवानों की टुकड़ी व कांग्रेस सेवादल ने सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी। विधायक के पुत्र भवानी पठानिया ने मुख्य अग्नि दी। सुजान सिंह पठानिया की अंतिम यात्रा में कांग्रेस के दर्जनों नेता, भाजपा के मंत्रियों सहित विधायक व हजारों लोगों ने नम आंखों से सुजान सिंह को अंतिम विदाई दी।

सुधीर कटौच, अध्यक्ष वेलफेयर क्लब इंदौरा ने भी अतिम संस्कार में भाग लिया और कहा कि सुजान सिंह पाठनिआ लोगों के दिलो में हमेशा याद रहेंगे । पाठनिआ ज्वाली हल्के से 1977 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद वह 1990, 1993, 2003, 2009 (उपचुनाव) से विधायक निर्वाचित हुए। डिलिमिटेशन के कारण वर्ष 2012 में उन्होंने फतेहपुर हल्के से चुनाव लड़ा और एक बार फिर विधायक चुने गए।
अंतिम यात्रा में वन मंत्री राकेश पठानिया, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, विधायक राजेश ठाकुर, अर्जुन ठाकुर, विक्रम जरियाल, पूर्व विधायक मनोहर धीमान,पूर्व मंत्री जी एस बाली,पूर्व मंत्री हरवंस राणा(गुलेर),मुकेश अग्निहोत्री, विक्रमादित्य, विपल्व ठाकुर, अजय महाजन, कुलदीप सिंह राठौर, केवल सिंह पठानिया, सुधीर शर्मा, चंद्र कुमार, आशीष बुटेल, यादविंद्र गोमा, पवन काजल, संजय रत्न, आशा कुमारी, पूर्व सांसद राजन सुशांत, अरुण धूमल, कृपाल परमार, उपायुक्त राकेश प्रजापति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन सहित दर्जनों नेताओं ने शामिल होकर पुष्पांजलि अर्पित की।










