जिला के बंजार उपमंडल के अंतर्गत आने वाले पलाहच क्षेत्र में एक मकान जलकर राख़ जो गया है।
जानकारी के अनुसार बीती देर शाम को (71) चंदी देवी पत्नी शिवराम निवासी त्रिशला डाकघर पलाहच के मकान में अचानक आग लग गई।
जिससे तीन कमरों का तीन मंजिला लकड़ी का मकान पूरी तरह जल गया। जानकारी मिलने के बाद दमकल विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। लिहाजा इस आगजनी की घटना में करीब 5 लाख के नुकसान होने का आकलन किया जा रहा है।
मकान की निचली मंजिल में पशुओं को बांधते थे तथा ऊपरी मंजिल में खुद रहते थे। इस आगजनी से हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। राजस्व विभाग की तरफ से फौरी राहत के तौर पर 5000 की राशि दी गई है। बताया जा रहा है कि आगजनी का कारण शॉर्ट सर्किट है। लिहाजा आगजनी की घटना के बाद अब प्रभावित परिवार के सिर से छत उड़ गई है। ऐसे में अब सर्द रातें कैसे कटेंगी, इसको लेकर परिवार चिंता में डूब गया है।


