मार्चपास्ट में बलदेंया स्कूल का रहा शानदार प्रदर्शन
शिमला, 29 अगस्त। शिक्षा खंड मशोबरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दुर्गापुर में चल रही अंडर-14 छात्र-छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
खेल प्रभारी नंदलाल शर्मा ने बताया कि मार्च पास्ट प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बलदेंया ने प्रथम तथा मशोबरा विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया। खो-खो के छात्र एवं छात्रा दोनों वर्गों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पीरन ने खिताब अपने नाम किया।
योग प्रतियोगिता के छात्र एवं छात्रा वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मशोबरा प्रथम रहा, जबकि बलदेंया विद्यालय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूडो छात्रा वर्ग में मशोबरा ने प्रथम तथा बलदेंया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
सांस्कृतिक स्पर्धाओं में भी विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। लोक नृत्य में आरपीएस बलदेंया प्रथम तथा एचडी स्कूल जनेड़घाट द्वितीय रहा। शास्त्रीय संगीत एकल में एचडी स्कूल जनेड़घाट ने पहला और दुर्गापुर विद्यालय ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। समूह गान में आरपीएस बलदेंया प्रथम तथा एमपीएस मशोबरा द्वितीय रहा। वहीं वन एक्ट प्ले में मशोबरा ने प्रथम तथा बलदेंया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
प्रधानाचार्य एवं प्रबंध सचिव अश्वनी कुमार ने बताया कि खेल प्रतियोगिताएं सुचारू रूप चल रही है ओर खिलाड़ियों में खेलों के प्रति काफी उत्साह देखा गया है । उन्होने बताया कि 30 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिला परिषद बलदेंया वार्ड के सदस्य ओम प्रकाश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेगें । जबकि अध्यक्ष पंचायत समिति मशोबरा तारा दत और अरूमा वैली के संचालक मानविन्द्र सिंह विशिष्ठ अतिथि के रूप में मौजूद रहेेगें ।











