पशुओ से क्रूरता जैसे खतम होने का नाम नहीं ले रही है। आज हिमाचल प्रदेश में एक गाय को विस्फोटक खिलाकर घायल करने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस गहन पड़ताल कर रही है। गाय को विस्फोटक खिलाकर घायल करने के बाद पशु मालिक गुरदयाल सिंह ने एक वीडियो बनाया है, जो वायरल हो रहा है। पशु मालिक ने घर के पास ही रहने वाले एक व्यक्ति पर गाय को विस्फोटक खिलाने का आरोप लगाया है।
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर के झंडुता क्षेत्र में गर्भवती गाय को किसी ने विस्फोटक गोला खिला दिया, जिससे गाय पूरी तरह से लहूलुहान हो गई। गाय के मालिक ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर डाला है जो वायरल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रदेश में पशुओ को खेतो में घुसने से रोकने के लिए कई अमानवीय तरीके अपनाये जाते है। इसमें करंट से लैस बॉउण्ड्री भी होती है। चूंकि वायरल वीडियो बेहद ही भयावक है। लिहाजा इसे शेयर नहीं किया जा सकता है।