चंबा में सोमवार को भूकंप का झटका लगा। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई। भूकंप का झटका दोपहर को एक बजकर 41 मिनट पर लगा। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए।
भूकंप का केंद्र जिला चंबा का सीमावर्ती क्षेत्र रहा। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।










