Skip to main content

crazynewsindia.com

शिमला रेस्टोरेंट ब्लास्ट मामले में एक और मौत

शिमला रेस्टोरेंट ब्लास्ट मामले में एक और मौत आज हुई है।

बता दे राजधानी शिमला के मिडल बाजार में शिवमंदिर के समीप हिमाचली रसोई रेस्तरां के अंदर 23जुलाई को शाम 7:00 बजे रहस्यमय धमाका हुआ। इसमें एक कारोबारी अवनीश सूद की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एलपीजी रिसाव के कारण धमका हुआ।

अवनीश शिवमंदिर में माथा टेकने आए थे, तभी धमाके की चपेट में आ गए। रेस्तरां का दरवाजा टूटकर जोर से कारोबारी के साथ टकराया था। धमाका इतना जोरदार था कि रेस्तरां समेत बाहर मिडल बाजार से गुजर रहे लोग और साथ लगती दुकानों में बैठे कारोबारी भी चपेट में आ गए। धमाके से मिडल बाजार और मालरोड समेत 25 से ज्यादा दुकानों और घरों के शीशे चटक गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *