हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जिला के हरिपुरधार क्षेत्र में एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
जानकारी के अनुसार जीत कोच नामक यह निजी बस सोलन से कुपवी की ओर जा रही थी। हरिपुरधार के समीप चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण बस सीधे खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई यात्री घायल हुए हैं।
स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया दिया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालाें में रैफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की है।










