Skip to main content

crazynewsindia.com

भ्रष्टाचार में डूबी है कांग्रेस-आप, भाजपा ने किया विकास:अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को शिमला में कांग्रेस पार्टी पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में डूबे हैं। भाजपा के पास आठ साल की केंद्र व पांच साल की राज्य की सरकार है। हम विकास करते थे, कांग्रेस विरोध करती थी। भाजपा प्रदेश के सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विजय संकल्प अभियान चला रही है। कहा कि कांग्रेस और आप भ्रष्टाचार में डूबी है, जबकि भाजपा ने इमानदारी से विकास कार्य करवाए हैं।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को नामांकन वापस लिए जाएंगे। अभी तक चुनाव मैदान में कुल 516 प्रत्याशी हैं। भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने बागी होकर नामांकन पत्र दाखिल कर दिए हैं। शुक्रवार देर रात तक दोनों दलों के नेता बागियों को मनाने में जुटे रहे। शनिवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। हिमाचल में एक चरण में पूरे प्रदेश में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को चुनावी नतीजे आएंगे। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना 17 अक्तूबर को जारी हुई। चुनाव लड़ने के लिए 25 अक्तूबर तक नामांकन पत्र भरे गए। इनकी छंटनी 27 को हुई, जबकि 29 अक्तूबर को नाम वापसी का अंतिम दिन है। प्रदेश में विधानसभा की 68 में से 17 सीटें अनुसूचित जाति और तीन सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं। इस बार के चुनाव में हिमाचल में 55,74,793 कुल मतदाता हैं। इनमें 55,07,261 सामान्य, 67,532 सर्विस वोटर मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल पुरुष मतदाता 28,46,201, महिला मतदाता 27,28,555 हैं। 18 प्लस उम्र वाले 43,173 मतदाता, दिव्यांग 56,001, थर्ड जेंडर 37 और 80 प्लस वाले 1.22 लाख मतदाता हैं। सौ से अधिक आयु वर्ग के वोटरों की संख्या 1,184 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *