Skip to main content

crazynewsindia.com

कुल्लू के ढाबे में कड़ी से निकला मरा चूहा

विभाग ने रद्द किया ढाबा का लाइसेंस

कुल्लू

जिला कुल्लू के भुंतर में ढाबे से मंगवाए गए खाने में मरे हुए चूहे के निकलने का मामला सामने आया है। तो वहीं खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए ढाबे का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इसके अलावा ढाबा संचालक से भी पूछताछ की जा रही है। वही शिकायतकर्ता युवक ने ढाबा सुचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब ढाबा संचालक ने उसे खाना भेजा तो उसके अंदर मरा हुआ चूहा पाया गया। जिससे उसकी सेहत कभी भी खराब हो सकती थी। ऐसे में खाद्य सुरक्षा विभाग ढाबा संचालक पर कानूनी कार्रवाई अमल में ले। मिली जानकारी के अनुसार भुंतर के विशाल बताया कि 2 जुलाई को उसने दिन के समय एक ढाबा से खाना मंगवाया और वह खाना खाने लगा। जब उसने चावल में कड़ी डाली तो उसमें मरा हुआ चूहा निकला। जिसे देखकर वो एकदम घबरा गया। युवक ने कहा कि यह सब उनकी दुकान में आए ग्राहकों ने भी देखा और पहले उसने इस बारे ने ढाबा संचालक को भी अवगत करवाया। विशाल ने बताया कि इस बारे उन्होंने शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की हैं। वहीं जिला कुल्लू खाद्य सुरक्षा अधिकारी भविता टंडन ने बताया कि युवक की शिकायत पर कारवाई करते हुए ढाबे का लाइसेंस रद्द कर दिया है। वही, इसकी सूचना ढाबा मालिक को भी भेज दी गई है। अब इस मामले की विभागीय जांच चल रही है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *